
बिलासपुर,,, ऑपरेशन प्रहार के तहत तोरवा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी अजय हरजानी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सरकंडा निवासी है, जिसने पूछताछ में जुर्म स्वीकार किया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, अन्य फरार खाईवालों की तलाश जारी है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह भापुसे द्वारा जिले मे ‘‘ऑपरेशन प्रहार‘‘ अभियान के तहत् सटोरियो को पकडने के आदेश परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) श्री गगन कुमार भापुसे के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी तोरवा निरीक्षक अभय सिंह बैस द्वारा टीम गठित कर पूर्व में ऑनलाइन सट्टा के प्रकरण में फरार सट्टा खाई वालों की पता तलाश की जा रही थी पूर्व में सट्टा खाई वालों तक रकम पहुंचाने वाले योगेश बोधवानी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया था जो प्रकरण में संलिप्त सट्टा खाईवाल अजय हरजानी को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है अन्य फरार आरोपियों की पता तलाश जारी है ।
आरोपी
1. अजय हरजानी पिता परमानंद हरजानी उम्र 34 साल पता बंगाली पारा गली नंबर 2 सरकंडा बिलासपुर
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
