
बिलासपुर,,,, लापता हुए बालक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है! स्कूल के पुराने जर्जर बंद कमरे में बच्चे की सड़ी गली लाश मिली है! बच्चा बीते 15 दिनों से लापता था! मामले में हत्या कर लाश छिपाए जाने की आशंका जताई जा रही है! पुलिस ने जांच शुरू कर दी है! दो संदेहियों को हिरासत में लिया गया है!
दरअसल, मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है! जहां भरारी गांव निवासी 13 वर्षीय चिन्मय सूर्यवंशी जो स्कूल में पढ़ाई करता था! बीते 31 जुलाई से लापता था! बताया जा रहा है! आखरी बार 31 जुलाई की शाम चिन्मय घूमने के लिए घर से निकला था! जिसके बाद वापस नहीं लौटा! चिन्मय के घर नहीं आने पर परिजनों ने पहले आसपास तलाश की फिर पुलिस को इसकी सूचना दी! पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की! इस बीच गांव के सरपंच ने चिन्मय की जानकारी देने वाले के लिए 1 लाख रुपए इनाम की भी घोषणा की! हालांकि, तमाम कवायदों के बाद भी न तो परिजनों को चिन्मय का कोई सुराग मिला, ना ही पुलिस को कोई जानकारी मिली! आज गांव के स्कूल के पास से जब लोगों को तेज बदबू आई। पुलिस को इसकी सूचना दी गई! पुलिस मौके पर पहुंची यहां स्कूल के एक पुराने जर्जर बंद कमरे में चिन्मय की सड़ी गली लाश मिली! मामले में हत्या के बाद लाश छिपाए जाने की बात कही जा रही है! कहा ये भी जा रहा है! कि 31 जुलाई को जब चिन्मय घर से घूमने निकला था! तो उस समय उसके हांथ में मोबाइल था! मोबाइल लूटने के कारण उसका झगड़ा हुआ! जिसके बाद उसकी हत्या कर आरोपियों ने लाश को स्कूल के पुराने बंद कमरे में छिपा दिया! वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है! बहरहाल, पुलिस ने दो संदेहियों को हिरासत में लिया है! जिनसे पूछताछ की जा रही है! जांच के साथ मामले में चिन्मय के रहस्यमयी मौत का खुलासा होगा!!!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.27शराब के पैसों पर सड़क बनी रणभूमि, चाकू-तलवार लेकर भिड़े आठ शुरवीर’; सिरगिट्टी पुलिस की घेराबंदी ऐसी पड़ी भारी कि भागते-भागते गिरे, हथियार समेत धराए और पहुंच गए सीधे कोर्ट….
Uncategorized2026.07.27जब कलेक्टर का चेंबर छोड़ बाहर बुला लाए ‘नंदी बाबा’! गौ सम्मान यात्रा बनी आस्था का महासैलाब, 15 करोड़ हस्ताक्षरों की हुंकार के साथ गोहत्या-निषेध कानून और गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग तेज….
Uncategorized2026.07.27मोबाइल उड़ाने निकला ‘जादू’, पुलिस ने ऐसा चलाया अपना जादू कि उतर गया सारा नशा; CCTV बना गवाह, झपटमार जादू दो नाबालिग साथियों समेत गिरफ्तार, मोबाइल और एक्टिवा बरामद….
Uncategorized2026.07.27गुरुनानक चौक पर गुंडो का तांडव, VIDEO वायरल होने के बाद जागी पुलिस, बीच सड़क ऑटो चालक को दौड़ाकर पीटते रहे बदमाश, तमाशा देखती रही व्यवस्था, अब आरोपियों की तलाश में दौड़ रही पुलिस….
