
बिलासपुर,,,, शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक्सचेंज रोड पर दो शराबियों ने सरेराह उत्पात मचा दिया! नशे में धुत दोनों युवक आपस में उलझ गए और बीच सड़क पर ही मारपीट शुरू कर दी!
देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे पर ईंट और पत्थर से वार करना शुरू कर दिया! अचानक हुई इस घटना से आसपास मौजूद लोग घबराकर दूर हट गए! राहगीरों ने किसी तरह बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन नशे में होने के कारण युवक बाज नहीं आए!
हंगामे के दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने पूरी घटना का वीडियो मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया! जो अब तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है! वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है! कि दोनों युवक एक-दूसरे पर बेतरतीब तरीके से हमला कर रहे हैं!जबकि सड़क पर आवागमन भी बाधित हो रहा है!
सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लिया! पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान की जा रही है! और उनके खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर अशांति फैलाने व मारपीट की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी! इस घटना ने एक बार फिर शहर में नशे में हिंसक वारदातों पर रोकथाम की जरूरत को उजागर कर दिया है!!!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
