
बिलासपुर,,, शहर में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है! एक कुख्यात चावल दलाल सोनू ठाकुर, खुलेआम सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर धमकी भरे पोस्ट डाल रहा है!

बताया जा रहा है! कि सोनू ने अपने व्हाट्सएप डीपी और स्टेटस पर पिस्टल और बंदूक की तस्वीरें लगाई हैं! जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है! हालांकि मीडिया में खबर लगते ही इस बदमाश ने हथियार की जगह भगवान की फोटो लगा दी! बताया जा रहा है! पत्रकारों के लिए मुखबिरी करने वाला यह कुख्यात चावल चोर को कुछ सरकारी चावल बेचने और खरीदने वालों का संरक्षण मिला हुआ है! और लगातार मीडिया में चल रही सरकारी राशन की चोरी की खबर से बड़े चावल तस्करो में खौफ है! और वे ही अब इस सोनू ठाकुर को अपना हथियार बना कर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है! सूत्रों का दावा है! कि हथियारों की नुमाइश करने वाले सोनू ठाकुर से सख्ती से पूछताछ करने और मोबाइल काल डिटेल की जांच में हैरान करने वाले खुलासे हो सकते है .??

जानकारी के अनुसार, सोनू ठाकुर सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर का निवासी है! और लंबे समय से शहर के कई शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के संचालकों से सांठगांठ कर गरीबों के लिए आने वाले सरकारी चावल की बड़े पैमाने पर हेराफेरी कर रहा है! विभागीय निरीक्षक इस गोरखधंधे से वाकिफ होने के बावजूद अनजान बनने का नाटक कर रहे हैं! जिससे संरक्षण का संदेह गहराता जा रहा है!

स्थानीय सूत्रों का कहना है! कि चावल की अफरा-तफरी में कोई बाधा न आए, इसके लिए वह सोशल मीडिया पर हथियारों की तस्वीरें डालकर धमकाता है! उसके द्वारा पोस्ट किए गए स्टेटस उसकी मानसिकता और दबंगई को साफ बयां करते हैं! यह पहला मामला नहीं है! लगभग पांच साल पहले भी सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चावल की हेराफेरी करते हुए उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया था! उस समय जरहाभाठा मिनी बस्ती की एक शासकीय उचित मूल्य दुकान पर भी कार्रवाई हुई थी! शहरवासी अब प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं! ताकि ऐसे तत्वों का आतंक खत्म हो और गरीबों का हक सुरक्षित रह सके!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.06.12सिरगिट्टी में दो मासूमों से दरिंदगी पर बवाल: आरोपी नाबालिग पर दुष्कर्म का आरोप, माताओं ने थानेदार समेत पुलिसकर्मियों पर लगाया संरक्षण देने और समझौते का दबाव बनाने का गंभीर आरोप, तीन पर सवाल मगर कार्रवाई सिर्फ एक ASI पर…
Uncategorized2026.06.11सिरगिट्टी में मासूम बच्चियों से दैहिक शोषण पर फूटा गुस्सा, पीड़िता की माँ का आरोप- थानेदार ने भगाया, आरोपी पक्ष को थाने में बैठाया, समझौते का बनाया दबाव; SSP ने लगाई फटकार, अलग FIR और दोबारा मेडिकल के आदेश से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया…
Uncategorized2026.06.11माहौल में जाम, कार्रवाई बदनाम! रसूखदारों पर पर्दा, आम लोगों की फोटो वायरल… आबकारी की छापेमारी पर उठे सवाल, आखिर किसे बचाने में लगा है सिस्टम,माहौल रेस्टोरेंट के संचालक की भूमिका संदिग्ध?…
Uncategorized2026.06.11ऑनलाइन जमीन के नाम पर ऑफलाइन खेल..
पटवारी पर किसान से 20 हजार मांगने का आरोप, 10 हजार एडवांस लेकर नंबर किया ब्लैक… अब कलेक्टर से शिकायत, FIR नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी…
