
बिलासपुर,,, शहर के कोनी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है! जिसमें पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में गिरफ्तार एक आरोपी पुलिस की हिरासत से फरार हो गया! आरोपी की पहचान स्वरित सिंह (20 वर्ष), पिता कमलेश्वर सिंह, निवासी ए-5 गार्डन सिटी, मोपका, थाना सरकंडा के रूप में हुई है!
पुलिस के अनुसार, आरोपी को 14 अगस्त की शाम 7:45 बजे अपराध क्रमांक 365/2025, धारा 137(2), 64(2) BNS और पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर कोनी थाने में रखा गया था! उसकी सुरक्षा के लिए आरक्षक 1315 रविशंकर जगत और 305 प्रदीप पाव को तैनात किया गया था! रिपोर्ट के मुताबिक, 15 अगस्त की सुबह लगभग 4 बजे आरोपी ने अपने हाथ में लगी हथकड़ी को सरकाकर निकाल लिया और पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया!
घटना के तुरंत बाद थाने में हड़कंप मच गया! आरोपी की तलाश शुरू की गई, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है! पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अब धारा 262 BNS के तहत नया मामला दर्ज किया है! और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है! यह घटना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.27शराब के पैसों पर सड़क बनी रणभूमि, चाकू-तलवार लेकर भिड़े आठ शुरवीर’; सिरगिट्टी पुलिस की घेराबंदी ऐसी पड़ी भारी कि भागते-भागते गिरे, हथियार समेत धराए और पहुंच गए सीधे कोर्ट….
Uncategorized2026.07.27जब कलेक्टर का चेंबर छोड़ बाहर बुला लाए ‘नंदी बाबा’! गौ सम्मान यात्रा बनी आस्था का महासैलाब, 15 करोड़ हस्ताक्षरों की हुंकार के साथ गोहत्या-निषेध कानून और गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग तेज….
Uncategorized2026.07.27मोबाइल उड़ाने निकला ‘जादू’, पुलिस ने ऐसा चलाया अपना जादू कि उतर गया सारा नशा; CCTV बना गवाह, झपटमार जादू दो नाबालिग साथियों समेत गिरफ्तार, मोबाइल और एक्टिवा बरामद….
Uncategorized2026.07.27गुरुनानक चौक पर गुंडो का तांडव, VIDEO वायरल होने के बाद जागी पुलिस, बीच सड़क ऑटो चालक को दौड़ाकर पीटते रहे बदमाश, तमाशा देखती रही व्यवस्था, अब आरोपियों की तलाश में दौड़ रही पुलिस….
