
बिलासपुर,,, रतनपुर पुलिस ने गुम नाबालिग बालक की हत्या का किया खुलासा। मोबाइल लूटने की नीयत से दोस्त छत्रपाल सूर्यवंशी ने अपने ही मित्र की गला घोंटकर हत्या कर दी। शव भरारी स्कूल के बंद कमरे में मिला। पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दिनांक 01.08.2025 को प्रार्थी धनंजय सूर्यवंशी निवासी भरारी थाना रतनपुर का थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका नाबालिक भतीजा दिनाँक 31/07/2025 के शाम करीबन 04:30 बजे घर से बिना बताये कहीं चला गया है! और अपने साथ मोबाईल फोन ले गया है! कि रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपहरण का अपराध पंजीबद्ध कर, नाबलिक बालक की लगातार पता तलाश की जा रही है!थाना प्रभारी रतनपुर के नेतृत्व में पतासाजी हेतु टीम गठित की गई थी! उक्त टीम द्वारा हर संभावित स्थानों में जाकर लोगों से पुछताछ कर व टेक्नीकल इंटेलिजेंस की सहायता से पतातलाश की जा रही थी! गुम इंसान के मोबाईल लोकेशन व टेक्नीकल टीम के कड़ी मेहनत से गुम बालक को ग्राम भरारी के स्कूल के बंद पड़े कमरे में मृत पड़ा होना पाया गया! गुम बालक के दोस्तो से पुछताछ करने पर पता चला कि मृतक अपने पास मोबाइल रखता था! एवं आरोपी जो मृतक का दोस्त था! उसकी नज़र उसके मोबाइल पर थी! टेक्निकल इंटेलिजेंस की मदद से संदेही को पकड़ा गया! जिसे अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर बताया कि गेम खेलने के लिये उसके पास मोबाईल न होने से मृतक से मोबाईल लेने की नियत से आरोपी ने मृतक को गला घोटकर मार डाला! आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है!
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. नरेश कुमार चौहान, उपनिरी. मेलाराम कठौतिया, कमलेश बंजारे, प्र.आर. बलदेव सिंह, देवानंद चंद्राकर, आकाश डोंगरे, धनराज कुम्भकार का विशेष योगदान रहा है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
