
बिलासपुर,,, जिले में अवैध मदिरा की खरीदी बिक्री की शिकायत एवं इससे बढ़ते अपराध एवं चेतना अभियान के तहत रोकथाम एवं कड़ी कार्यवही हेतु दिनांक 15.08.2025 (स्वतंत्रता दिवस) को ड्राई डे होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गया था जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन पर निरी कृष्णचंद सिदार थाना प्रभारी थाना तारबाहर के नेतृत्व में टीम बनाकर अवैध रूप शराब की परिवहन करने वाले आरोपीयो कि पतासाती हेतु रवाना हुये थे कि मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति स्कूटी में दो नायलोन के थैला में देशी मंदिरा प्लेन शराब अवैध रूप से परिवहन कर रहा कि सूचना पर तत्काल सीएमडी चैक के आगे स्वदेशी प्लाजा पहुचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति स्कूटर जूपिटर क्रमांक सी जी 10 बी जेड 0370 को रोककर चेक करने पर उसके थैला से 43 नग देशी एवं 36 नग गोवा शराब प्रत्येक में 180 एमएल भरा हुआ मिला आरोपी के कब्जे से कुल 79 नग शराब (14 लीटर 220 एमएल) एवं जूपिटर क्रमांक सी जी 10 बी जेड 0370 को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।
उक्त कार्यवाही में उपनिरी रामनरेश यादव, आर. महेन्द्र सोनकर, रूपलाल चंद्रा, राहुल राजपूत, वीरेन्द्र आर्मो का सराहनीय योगदान रहा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
