
बिलासपुर,,, बिलासपुर के बुधवारी बाजार में अवैध रूप से स्प्रिंगदार चाकू बेचते शाहबाज अंसारी (24) को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा! आरोपी के पास से 12 बटनदार स्प्रिंगदार चाकू जब्त किए गए। आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई!

पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह(भापुसे) द्वारा जिले में चाकू बाजी पर लगाम लगाने हेतु अवैध चाकू बिक्री करने वालों का कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था जिसके पालन में क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। कि दिनांक 14.08.2025 को थाना तोरवा को सूचना प्राप्त हुई कि बुधवारी बाजार महेश स्वीट्स के बगल में एक व्यक्ति धातु का धारदार नोकदार बटनदार स्प्रिंगदार चाकू अवैध रूप से लोगों को दिखाकर एक रिंगनुमा तार में बांधकर बिक्री कर रहा है कि सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर श्री राजेंद्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (कोतवाली) श्री गगन कुमार (भापुसे )को अवगत कराया जाकर उनके मार्ग दर्शन एवं प्रभारी निरी. अभय सिंह बैस के नेतृत्व में टीम द्वारा घेराबंदी कर बुधवारी बाजार महेश स्वीट्स के बगल से आरोपी शाहबाज अंसारी को पकड़ा गया। जिसके कब्जे से 12 नग बटनदार स्प्रिंगदार चाकू जप्त कर आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की गई है ।
आरोपी:- 👇👇
1. शाहबाज अंसारी पिता सलीम खान अंसारी उम्र 24 साल पता गणेश नगर चुचुहियापारा थाना सिरगिट्टी बिलासपुर
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
