
बिलासपुर,,,, 14 अगस्त 2025 को टिकरापारा निवासी राहुल गोस्वामी पर तितली चौक के पास चाकू, स्टिक, पाइप और बेल्ट से हमला किया गया! पुरानी रंजिश को लेकर आठ लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला किया, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने प्रकरण क्रमांक 343/2025 के तहत मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपी अभय चौहान (22) एवं मोहम्मद यूसुफ (30) को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी जब्त की गई। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है, जबकि अन्य छह आरोपियों की तलाश जारी है।
14.08.2025 को प्रार्थी राहुल गोस्वामी निवासी टिकरापारा शिव टॉकीज चौक बौद्ध मंदिर गली नंबर 2 सिटी कोतवाली बिलासपुर द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 14.08.2025 को वह अपने मोटरसाइकिल बुलेट क्रमांक सीजी 10 बी एम 7682 में सवार होकर अपने साथी बजरंग के साथ उसके घर 12 खोली रेलवे कॉलोनी के लिए गोपाल डेयरी से दही लेकर जा रहा था जैसे ही वे तितली चौक के थोड़ा आगे पुल के पास पहुंचे तथा पेशाब करने के लिए उतरे इस समय जगन्नाथ मंदिर की ओर से ईस्माइल ,इमरान खान ,कुणाल उर्फ युसूफ खान ,शमी खान ,रिजवान खान अभय चौहान, गुलशन हाटलेस्कर, अमन तीन मोटरसाइकिल में सवार होकर आए और पुरानी रंजिश से गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए हत्या करने की नीयत से चाकू ,स्टिक , पाइप , बेल्ट से प्राणघातक हमला कर दिए जिससे उन्हें चोट आई है प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 343/2025 धारा 296, 351(2), 115(2), 109(1), 191(2), 191(3), 190 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। जिसकी जानकारी तत्काल जिले के पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह भापुसे को दी गई जिनके द्वारा तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गए जिसके परिपालन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेंद्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री गगन कुमार भापुसे के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी तोरवा के नेतृत्व में टीम गठन कर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी अभय चौहान एवं मोहम्मद यूसुफ को पकड़ा गया जिनसे पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने से आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी जप्त किया गया है आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।
आरोपी 👇👇
1.अभय चौहान पिता रंजीत चौहान उम्र 22 साल पता कंस्ट्रक्शन कॉलोनी तारबहार
2 मोहम्मद यूसुफ पिता मोहम्मद इकबाल उम्र 30 साल पता हेमू नगर नारायणी टावर फ्लैट नंबर 213 थाना तोरवा बिलासपुर छत्तीसगढ़
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.06.12सिरगिट्टी में दो मासूमों से दरिंदगी पर बवाल: आरोपी नाबालिग पर दुष्कर्म का आरोप, माताओं ने थानेदार समेत पुलिसकर्मियों पर लगाया संरक्षण देने और समझौते का दबाव बनाने का गंभीर आरोप, तीन पर सवाल मगर कार्रवाई सिर्फ एक ASI पर…
Uncategorized2026.06.11सिरगिट्टी में मासूम बच्चियों से दैहिक शोषण पर फूटा गुस्सा, पीड़िता की माँ का आरोप- थानेदार ने भगाया, आरोपी पक्ष को थाने में बैठाया, समझौते का बनाया दबाव; SSP ने लगाई फटकार, अलग FIR और दोबारा मेडिकल के आदेश से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया…
Uncategorized2026.06.11माहौल में जाम, कार्रवाई बदनाम! रसूखदारों पर पर्दा, आम लोगों की फोटो वायरल… आबकारी की छापेमारी पर उठे सवाल, आखिर किसे बचाने में लगा है सिस्टम,माहौल रेस्टोरेंट के संचालक की भूमिका संदिग्ध?…
Uncategorized2026.06.11ऑनलाइन जमीन के नाम पर ऑफलाइन खेल..
पटवारी पर किसान से 20 हजार मांगने का आरोप, 10 हजार एडवांस लेकर नंबर किया ब्लैक… अब कलेक्टर से शिकायत, FIR नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी…
