
बिलासपुर,,,, बिलासपुर पुलिस के विभागीय कार्यो के बेहतर, उत्कृष्ट और त्वरित कार्यवाही हेतु हुए सम्मानित, 79 स्वतंत्रता दिवस का आयोजन पुलिस परेड ग्राउंड बिलासपुर में किया गया! जिसमें मुख्य अतिथि माननीय उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी के द्वारा ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया गया! उक्त परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक भूपेंद्र कुमार गुप्ता एवं उनके सहायक उप निरीक्षक विष्णु यादव सहित सशस्त्र बल, जिला बल, नगर सेना महिला एवं पुरुष की टुकड़ी के साथ एनसीसी कैडेट एनएसएस स्काउट गाइड रेडक्रास के बालक बालिकाएँ सीनियर और जूनियर कैडेट के 13 प्लाटून द्वारा निरीक्षण पश्चात हर्ष फायर, जय घोष व उत्साहित मनमोहक और उत्कृष्ट मार्च पास्ट किया गया! माननीय मुख्यमंत्री का संदेश पढ़कर प्रदेशवासियों को संबोधित किया गया! परेड की सम्पूर्ण कार्यवाही उपरांत 5 रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से विद्यालीन बच्चों द्वारा सबका मन मोह लिया!
इस दौरान जिले में विभिन्न विभाग के विभागीय कार्यों को विशिष्ट और प्रभावी तरीके से करने वाले पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को माननीय मुख्य अतिथि महोदय के द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका सम्मान सुर प्रोत्साहित किया गया प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले अधिकारी कर्मचारी में निमितेश सिंह (नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन)
मादक पदार्थ एनडीपीएस की तस्करी के विरुद्ध प्रभावी सुनिश्चित करते हुए नशीली सिरप एवं तस्करो से संपत्ति जप्त किये जाने,निरी. (अ) बृजबिहारी साहू (स्टेनो प्रथम शाखा) विभागीय एवं प्राथमिक जाँच से संबधित कार्यो हेतु, निरी. अजहरउद्दीन ( एसीसीयु)
सायबर ठगी, धोखाधड़ी, एवं अन्य महत्वपूर्ण प्रकरणों के आरोपियों की गिरफ्तारी एवं निराकरण सुनिश्चित करने, निरी. देवेश राठौर (प्रभारी शिकायत शाखा) शिकायतो का निराकरण एवं शिकायत शाखा से सम्बंधित कार्यों, निरी. निलेश पाण्डेय (थाना प्रभारी सरकंडा) थाना क्षेत्र मे अपराधों पर बेहतर नियंत्रण स्थापित करने,निरी. स्वेता मिश्रा गौरहा (विधि शाखा, मान. उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ बिलासपुर,माननीय उच्च न्यायालय मे गृह (पुलिस) विभाग सम्बंधित न्यायालयीन कार्य हेतु, उनि हेमंत आदित्य (थाना सकरी) धोखाधड़ी के मामले में आरोपी आरोपियों की गिरफ्तारी करने, उनि विष्णु यादव (थाना सिविल लाइन)नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही, उनि राज सिंह (चौकी प्रभारी बेलगहना)आरोपी के कब्जे से 10 माह के बच्चे को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द करने एवं आरोपी की गिरफ्तारी, उ नि (अ) नरेंद्र सिंह (जिला विशेष शाखा बिलासपुर)जिला विशेष शाखा से सम्बंधित कर्तव्यों का उत्कृष्ट कार्य, उ नि (अ) राजाराम ध्रुव ( ओएम शाखा)विधानसभा सत्र के दौरान कर्तव्यों का उत्कृष्ट निर्वहन, स उ नि गौरी शंकर बघेल (रीडर प्रथम शाखा)अपराधों के पर्यवेक्षण सम्बन्धी कार्यों का उत्कृष्ट निर्वहन, स उ नि (अ ) आदित्य शर्मा (एसी प्रथम शाखा)पुलिस कल्याण सम्बन्धित कार्यों की दिशा मे सरहानीय कार्य, स उ नि (अ ) आकांशा दाण्डवेकर ( विधि शाखा ) विधि शाखा से सम्बंधित कर्तव्यों का उत्कृष्ट निर्वहन, स उ नि (अ) वंदना कौरव (अवकाश शाखा )
पुलिस कल्याण संबधित कार्यों की दिशा मे सराहनीय कार्य, स उ नि (अ) सुरेन्द्र डड़सेना (रिकार्ड शाखा) जिला पुलिस कार्यालय के रिकार्डो का बेहतर रख-रखरखाव सुनिश्चित किये जाने मे सरहनीय कार्य, प्र. आर. 277 बलवीर सिंह ( थाना सरकंडा) संपत्ति सम्बन्धी अपराधों के निराकरण एवं अपराधियों के धरपकड़ मे उत्कृष्ट कार्य, प्र. आर. 622 घनश्याम तिवारी ( जिला विशेष शाखा बिलासपुर)जिला विशेष शाखा से संबधित कर्तव्यों का उत्कृष्ट कार्य, प्र. आर. 655 नाहिद हुसैन ( थाना यातायात) सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने मे उत्कृष्ट कार्य, आर. 905 मोहन धुरी (रीडर चतुर्थ शाखा)शहीद सेल से सम्बंधित कार्यों का उत्कृष्ट निर्वहन, आर. 810 नोहर साहू (डायल-112)जिले मे डायल 112 के सुव्यवस्थित संचालन मे उत्कृष्ट कार्य, आर 364 मुकेश निराला (रीडर तृतीय शाखा)माननीय सर्वोच्च न्यायालय मे गृह (पुलिस) विभाग सम्बंधित दायर प्रकरणों मे जवाबदावा प्रस्तुत कराये जाने, आर. 1163 सुदर्शन मरकाम ( थाना रतनपुर)
बीट आरक्षक के कर्तव्यों का उत्कृष्ट कार्य, आर. 953 विकास राम (एसीसीयू) ऑनलाइन सायबर फ्राड के 238 प्रकरणों मे पीड़ितों को राशि वापस दिलाने, 02 प्रकरण मे टेक्निकल इनपुट एवं आरोपी की गिरफ्तारी मे सराहनीय कार्य, आर. 1505 संजय विश्वास ( थाना सीपत) थाना सीपत मे डायल-112 से सम्बंधित कर्तव्यों प्र उत्कृष्ट कार्य, आर. 1489 सतपुरन जांगड़े (थाना चकरभाठा)
थाना चकरभाठा के विभिन्न प्रकरणों के आरोपियों की गिरफ्तारी करने एवं सुचना संकलन की दिशा मे सराहनीय कार्य हेतु सम्मानित किया गया ।जिन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन और निर्देशन में अपने विभागीय दायित्वों को बेहतर तरीके से निर्वहन किया ।

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 29, 202625 हजार की रिश्वत का वीडियो बना पटवारी जी का ‘विभागीय बैंड, पैसे लेने का वीडियो वायरल, कलेक्टर ने कुर्सी से उतारा, अब सात दिन में आरोपपत्र का फरमान, सरकारी काम में ‘ऊपरी कमाई’ का आरोप पड़ा भारी, निलंबन से मचा राजस्व महकमे में हड़कंप…
UncategorizedOctober 29, 2026SDM ने लगाई रोक, तहसीलदार ने खोल दी जमीन नामांतरण की दुकान, राहुल शर्मा पर नियम ताक पर रखने के आरोप, मेंड्रा-सेदा में भूमाफियाओं को फायदा पहुंचाने का बवाल, जवाब नहीं आया संतोषजनक तो कार्रवाई की अनुशंसा अब कलेक्टर के दरबार में फैसला बाकी…
UncategorizedOctober 29, 2026जेल से छूटे तो रील का भूत सवार, सक्षम ध्रुव-साहिल केवट की थार पर पुलिस का वार! रिहाई का जश्न बनाने चले थे स्टार, सिविल लाइन पुलिस ने उतार दिया सोशल मीडिया का बुखार, अब माफी मांगकर बोले दोबारा नहीं करेंगे ऐसी करतूत साहब…
UncategorizedOctober 29, 2026तोरवा में विवेक पांडेय की पुलिसिंग का एक्शन, चाकू लहराने वाले की निकली हेकड़ी, लालखदान में राहगीरों को डराना पड़ा भारी, पुलिस की घेराबंदी में फंसा प्रकाश पासी, चाकू जब्त और आरोपी जेल रवाना—कानून से खिलवाड़ किया तो हवालात तैयार…
