
बिलासपुर तखतपुर,,,, श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन तखतपुर थाना क्षेत्र में गौहत्या और मांस बेचने की तैयारी कर रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया! घटना से क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया! पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़कर कृषक पशु परीक्षण अधिनियम 2004 की धारा 5, 10 और बीएनएस 299 के तहत अपराध दर्ज किया है!
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चुलघट रोड निवासी धनंजय सिंह क्षत्री ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि वार्ड क्रमांक 4 मिशन कम्पाउंड में रहने वाले साउल मसीह पिता सुनील मसीह और संजय खेस पिता जानसन खेस गाय को काटकर मांस बेचने की तैयारी कर रहे थे!
सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और दोनों को गाय का मांस काटते हुए देखा! पर्व के दिन इस घटना की जानकारी मिलते ही लोगों में आक्रोश फैल गया और तत्काल पुलिस कार्रवाई की मांग उठी!
तुरंत सूचना पाकर थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया!मौके से गाय का कटा हुआ मांस भी बरामद किया गया!
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया है! घटनास्थल को सील कर पशु चिकित्सा विभाग और एफएसएल टीम को जांच के लिए सूचना दी गई है! पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी!
इस दौरान पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रण में रखा! वहीं, कस्बे में संवेदनशील माहौल को देखते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
