
बिलासपुर,,, जिले में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों और चाकूबाजों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर बिलासपुर पुलिस ने 15 से 17 अगस्त तक विभिन्न थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कई बदमाशों को धर दबोचा! उनके कब्जे से धारदार हथियार बरामद किए गए और सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है!
1 मामला सिरगिट्टी पुलिस की सख़्त कार्रवाई
थाना सिरगिट्टी पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 4 नग धारदार चाकू जब्त किए! गिरफ्तार आरोपियों में प्रदीप रजक उर्फ पिंटू, संदीप रजक, शंकर रजक उर्फ राजा और संदीप साहू शामिल हैं! सभी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर जेल दाखिल किया गया!
2 मामला मोपका पुलिस की मुस्तैदी
थाना सरकंडा अंतर्गत पुलिस सहायता केंद्र मोपका की टीम ने दो युवकों को तलवारनुमा हथियार लहराकर दहशत फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया! गिरफ्तार आरोपी अमरजीत रात्रे उर्फ भोला और त्रिदेव केवट उर्फ छोटू हैं! पुलिस ने मौके से 2 नग धारदार तलवारनुमा हथियार बरामद किए और आरोपियों को रिमांड पर भेज दिया!
3 मामला सिविल लाइन पुलिस का एक्शन
कुदुदंड क्षेत्र में आपसी विवाद और मारपीट कर अशांति फैलाने वाले 6 युवकों को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया! सभी आरोपियों – शनि यादव, अवि यादव, वैभव होलकर, नवीन तिवारी, आकाश राव और सुजल श्रीवास – पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया गया!
4 मामला तारबाहर पुलिस की धरपकड़
थाना तारबाहर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान तीन युवकों को अवैध चाकू रखने के आरोप में गिरफ्तार किया! आरोपियों में राजू साहू, आयुष गुप्ता और राजा उर्फ प्रशांत श्रीवास शामिल हैं! तीनों के पास से बटनदार चाकू जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई!
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का आदेश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने स्पष्ट कहा है! कि जिले में हुड़दंगियों, चाकूबाजों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी और लगातार कार्रवाई जारी रहेगी! कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
