Thu. Oct 29th, 2026

सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय की सतर्कता से बहतराई में धर्मांतरण की साजिश नाकाम, 3 महिलाएं हिरासत में, तनावपूर्ण माहौल पर समय रहते पाई गई काबू…



बिलासपुर,,,  धर्मांतरण को लेकर शहर से लेकर गावों तक बवाल मचा है! सरकंडा थाना क्षेत्र के बहतराई इलाके से सोमवार को धर्मांतरण का एक और मामला सामने आया है! हिन्दू संगठनों की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 महिलाओं को हिरासत में लिया है!


आरोप है! कि प्रमिला केवट नाम की महिला के मकान में पूनम शर्मा और अन्य महिलाएं लोगों को प्रलोभन और झूठे वादों के जरिए धर्मांतरण कराने में जुटी थीं! जिस भवन में ये गतिविधि चल रही थी! उस भवन को भी अवैध बताया जा रहा! सूचना पर जब मौके पर पहुचे हिन्दू संगठनों के लोगो ने इसका विरोध किया तो जमकर झड़प भी हुई! मामले की जानकारी मिलते ही सरकंडा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, पुलिस ने तीन महिलाओं को थाने लेकर पहुची जिनसे पूछताछ की जा रही, स्थानीय लोगों का कहना है! कि इस तरह की गतिविधियाँ क्षेत्र में पहले भी सामने आती रही हैं! जिस कारण माहौल तनावपूर्ण हो जाता है! पुलिस जांच के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed