
बिलासपुर,,, नगर निगम बिलासपुर ने शहर की सड़कों पर स्ट्रीट लाइट पोलों और भवनों से अव्यवस्थित ढंग से लटक रहे केबल और इंटरनेट वायर को लेकर इंटरनेट सेवा प्रदाता और केबल ऑपरेटर कंपनियों को अंतिम चेतावनी जारी की है! निगम कमिश्नर अमित कुमार ने साफ शब्दों में कहा है! कि सभी संबंधित कंपनियां एक सप्ताह के भीतर अपने-अपने केबल वायर को व्यवस्थित करें या हटा लें, अन्यथा नगर निगम जब्ती और विधिसम्मत कार्रवाई करेगा!

नगर निगम ने इससे पहले 16 जुलाई को बीएसएनएल, एयरटेल, जियो सहित स्थानीय केबल ऑपरेटरों के साथ बैठक आयोजित कर निर्देश दिए थे! इसके बाद भी कोई सुधार न होने पर 30 जुलाई को नोटिस और 7 अगस्त को सार्वजनिक सूचना जारी की गई, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है! शहर के कई प्रमुख इलाकों में स्ट्रीट लाइट पोलों से लटकते केबल न केवल दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं! बल्कि शहर की सुंदरता को भी बिगाड़ रहे हैं!
कमिश्नर ने कहा कि इन कंपनियों को पूर्व में अनुबंध की शर्तों के अनुसार कार्य करना था! जिसमें न्यूनतम 3.6 मीटर ग्राउंड क्लीयरेंस सुनिश्चित करना अनिवार्य है! लेकिन अधिकांश कंपनियां इस नियम की अनदेखी कर रही हैं!
नगर निगम ने स्पष्ट कर दिया है! कि अगर तय समयसीमा में कार्रवाई नहीं की गई, तो निगम खुद अभियान चलाकर अव्यवस्थित केबल वायर को हटाएगा और उसे जब्त कर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी! शहर में सौंदर्यीकरण और सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए यह कदम बेहद जरूरी बताया गया है!
नगर निगम की इस सख्ती से अब कंपनियों में हड़कंप मच गया है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.06.11माहौल में जाम, कार्रवाई बदनाम! रसूखदारों पर पर्दा, आम लोगों की फोटो वायरल… आबकारी की छापेमारी पर उठे सवाल, आखिर किसे बचाने में लगा है सिस्टम,माहौल रेस्टोरेंट के संचालक की भूमिका संदिग्ध?…
Uncategorized2026.06.11ऑनलाइन जमीन के नाम पर ऑफलाइन खेल..
पटवारी पर किसान से 20 हजार मांगने का आरोप, 10 हजार एडवांस लेकर नंबर किया ब्लैक… अब कलेक्टर से शिकायत, FIR नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी…
Uncategorized2026.06.11शिक्षा विभाग में कुर्सी एक्सप्रेस: कोई DEO बना जॉइंट डायरेक्टर, कोई पहुंचा नए जिले… बिलासपुर से टांडे की सक्ती टिकट कन्फर्म, जेवरा वाले जायसवाल की DEO ऑफिस में एंट्री! 11 जिलों में तबादलों का ऐसा झूला चला कि अफसर फाइलों से ज्यादा अपना बैग संभालते नजर आए…
Uncategorized2026.06.11एमआईसी में अपना मार्केट पर महाभारत!
किसी की नजर लीज पर, किसी की जमीन पर… सभापति ने खेला नया दांव, बोले- खंडहर हटाओ, नशेबाज भगाओ, यहां दुकान नहीं अब बनेगी दो मंजिला पार्किंग! आगजनी और अव्यवस्था से परेशान कारोबारियों को भी मिली राहत की उम्मीद…
