
बिलासपुर,,,, सिटी कोतवाली पुलिस ने एक्टिवा की डिक्की तोड़कर 70,000 रुपये चोरी करने वाले दो आरोपियों रवि गुप्ता और जितेन्द्र वैष्णव को गिरफ्तार कर लिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़े गए दोनों से पूरी रकम बरामद कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
प्रार्थी बलराम वर्मा पिता श्री गणेश वर्मा उम्र 36 वर्ष निवासी राम कृष्ण नगर मोपका थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ.ग. ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 16.08.25 को कृष्ण जन्माष्टमी होने से शाम को अपने स्कूटी क्रमांक – CG10/BX3397 से खाटू श्याम मंदिर दर्शन के लिए गया था डिक्की में 70,000रू रखा हुआ था। गाड़ी को पास के ही मल्टी लेवल पार्किंग में पार्क किया था रात्रि मंदिर दर्शन कर वापस आया तो गाड़ी में रखें पैसे चोरी हो गए थे जिसकी रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अप.क्र. – 422 / 25 धारा 303(2),3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा आसपास में लगे सीसीटीव्ही फुटेज को चेक किया गया जिसमें दो व्यक्ति स्कूटी के डिक्की को खोलते हुए दिख रहे थे जिनका पहचान कार्यवाही किया गया जो आरोपी – रवि गुप्ता व साथी होना पता चला। दोनों आरोपियों के घर में दबिश देकर अभिरक्षा में लेकर कडाई से पुछताछ किया गया जो प्रकरण की मशरूका 70,000रू को चोरी कर दोनों आरोपी 35-35 हजार बंटवारा करना बताये है दोनों आरोपियों से चोरी गई मशरूका 70,000रू को जप्त कर व आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया
है ।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
