
बिलासपुर,,,, सीपत थाना क्षेत्र में 40 लाख रुपये कीमत का ट्रेलर चोरी कर भाग रहे दो आरोपियों दुर्गेश वर्मा और राजकुमार निर्मलकर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। ट्रेलर के साथ स्कूटी भी जब्त, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया! प्रार्थी किरन कुमार सोनझरा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी संजय अग्रवाल ट्रांसपोर्ट बिलासपुर में डायवरी का काम करता है जो दिनांक 17.08.2025 को कोरबा से ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 बीएफ 6744 में कोयला लोड कर गतौरा कोलवासरी जा रहा था करीब 02.30 बजे नवाडीह चैक सीपत के पास पहूंचा था कि नीला स्कुटी क्रमांक सीजी 10 बीपी 6188 में सवार दो व्यक्ति, स्कुटी को बीच रोड में खडी कर ट्रेलर को रोक दिये जिससे प्रार्थी डर कर हेल्फर साईड का दरवाजा खोलकर निचे उतरकर भाग गया है सुबह करीब 05.00 बजे नवाडीह चैक जाकर देखा तो उक्त ट्रेरल नही था। ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 बीएफ 6744 कीमती करीब 40 लाख रू को नीला स्कुटी क्रमांक सीजी 10 बीपी 6188 में सवार दो व्यक्ति चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियो को दिया गया जिस पर अज्ञात आरोपी को तत्काल धर पकड करने की दिशा निर्देश पर थाना सीपत द्वारा तत्काल टीम तैयार कर दो अज्ञात स्कुटी चालक का पतासाजी किया गया जो दुर्गेश उर्फ निक्कू वर्मा का होना पता चला जिसे हिरासत में लेकर हिकमतअमली से पूछताछ किया गया जो दिनांक घटना को राज कुमार निर्मलकर के साथ मिलकर रात्रि में चोरी करना स्वीकार किया, एवं आरोपी दुर्गेश वर्मा द्वारा ट्रेलर को चोरी कर ले जाते समय सीपत चैक के चबुतरा एवं मोहन गोस्वामी के घर के दिवार को एक्सीडेंट कर दिया गया है जिससे चबुतरा एवं दिवाल क्षतिग्रस्त हो गया है, आरोपी गण को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
