
बिलासपुर,,, 18 अगस्त को हावडा से सोने की चोरी के आरोपी को गाड़ी 12834 अहमदाबाद एक्सप्रेस में यात्रा किये जाने की सूचना सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, नागपुर के माध्यम से प्राप्त होने पर रेल सुरक्षा बल, गोंदिया, CIB गोंदिया, मंडल टास्क टीम गोंदिया के अधिकारी एवं बल सदस्यों द्वारा उक्त गाडी को गोंदिया रेलवे स्टेशन में समय 20.33 बजे चेक करने पर गाड़ी के कोच संख्या बी-7 में यात्रा कर रहे संदिग्ध ब्यक्ति से पुछताछ करने पर उसने अपना नाम- अतुल जाधव, उम्र-24 वर्ष, हावडा से नागपुर तक सफर करना बताया और बताया कि वह नैहाटी (हावडा) में सोने की कारीगिरी का कार्य करता है!

तथा सोने के संबंध में पुछताछ करने पर उसने उपरोक्त चोरित सोना जैसा दिखने वाली पीली रंग की धातु लेकर यात्रा करना बताया। उक्त बरामद धातु एवं आरोपी को बल अभिरक्षा में लेकर रेल सुरक्षा बल गोंदिया लाया गया एवं स्थानीय पुलिस थाना- नैहटी, जिला- चैबीसपरगना (पश्चिम बंगाल) को सूचित किया गया I बरामद धातु का स्थानीय ज्वेलर्स, गोंदिया से परिक्षण कराया गया, जिन्होने धातु की परख कर सोना होना प्रमाणित किया तथा कुल वजन 275.930 ग्राम, कींमत रू. 27,50,000/- बताया। उपरोक्त आरोपी को बरामद संपत्ति के साथ अग्रिम कार्यवाही हेतु स्थानीय पुलिस थाना- नैहटी, जिला- चैबीसपरगना (पश्चिम बंगाल) को सुपूर्द किया गया I जाँच अधिकारी द्वारा मौके कार्यवाही में आरोपी अतुल जाधव, उम्र-24 वर्ष को मामलें में संलिप्त पाकर मौके पर गिरफ्तार कर एफआईआर, दिनांक 17 अगस्त, 2025 मामलें 275.93 ग्राम गोल्ड (कीमत 27,50,000/-) में संलग्न किया I
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
