
बिलासपुर,,, सीपत थाना पुलिस ने एक ऐसे शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है! जिसने खुद को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) बताकर एनटीपीसी के कार्यकारी निदेशक को धमकाया! आरोपी की पहचान आकाश सिंह राजपूत (39 वर्ष), निवासी खैरागढ़, जिला खैरागढ़-गंडई-छुईखदान के रूप में हुई है!
पुलिस के अनुसार, एनटीपीसी सीपत के कार्यकारी निदेशक विजय कृष्ण पांडेय के मोबाइल पर कॉल कर आरोपी ने स्वयं को ए.के. सिंह, मुख्यमंत्री का ओएसडी (OSD) बताया और पावर स्टेशन को बंद कराने तथा मटेरियल गेट के सामने पुलिया निर्माण की स्वीकृति न देने की धमकी दी! इस घटना की शिकायत एनटीपीसी के अधिकारी जय प्रकाश सत्यकाम ने सीपत थाने में दर्ज कराई!
मामले को गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और टीम भेजकर उसे खैरागढ़ से गिरफ्तार कर लिया! पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल किया! घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है!
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मिथ्या प्रतिरूपण और अन्य सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है! साथ ही, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
