Thu. Oct 29th, 2026

महावीर बाड़े में ताश की बाजी पड़ी भारी: 9 जुआड़ी गिरफ्तार, 41 हजार कैश और 11 मोबाइल जब्त, पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप…

बिलासपुर,,, शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलते हुए 9 आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है! यह कार्रवाई कोनी रोड स्थित महावीर अग्रवाल बाड़ा में की गई! जहां जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने अचानक दबिश दी! मौके पर ताश-पत्तियों के साथ आरोपी जुआ खेलते हुए पकड़े गए! पुलिस ने मौके से 41,505 रुपये नकद, 11 मोबाइल फोन और प्लास्टिक के कॉइन जब्त किए हैं!



पकड़े गए आरोपियों में शहर के कई जाने-माने बड़े नामचीन शामिल हैं! इनमें रमेश कुमार अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, चन्द्रशेखर अग्रवाल, विजय विधानी, हरवंश लाल अजमानी, बिहारी ताम्रकार, तेजेस्वर वर्मा, सुनील अग्रवाल और पारसराय शामिल हैं! सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया है!

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जुआ और सट्टा जैसी सामाजिक बुराइयों पर नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है! इसी कड़ी में यह कार्रवाई की गई! जिसमें पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी! कि कोनी रोड स्थित अग्रवाल बाड़ा में कुछ लोग जुए का अड्डा चला रहे हैं! सूचना की पुष्टि के बाद सरकंडा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छापेमारी की और सभी आरोपियों को हिरासत में लिया!
इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व सरकंडा थाना प्रभारी और उनकी टीम ने किया, जिसमें उनकी सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया के कारण बड़ी संख्या में नामचीन जुआड़ी पकड़े गए! पुलिस अब यह भी जांच कर रही है! कि क्या इस जुए के अड्डे में और लोग भी शामिल थे! और कहीं अन्य स्थानों पर भी इसी तरह की गतिविधियां संचालित तो नहीं हो रही हैं!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed