
बिलासपुर,,, दही हांडी का उत्सव मनाते समय आपस में मारपीट करने के आरोप में सिरगिट्टी पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया है! इन सभी आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है! पुलिस ने सोमवार को सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है!
इस तरह हुआ विवाद..
पुलिस के मुताबिक, दही हांडी फोड़ने के कार्यक्रम के दौरान युवकों के दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई! देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया! कि वे एक दूसरे से मारपीट करने लगे, जिससे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया! घटना की सूचना मिलने पर सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला!
पुलिस ने बताया कि इस मामले में कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है! जिनके नाम विजय यादव, ताकेश उर्फ अन्नू मानिकपुरी, कैलाश उर्फ केरी मरावी, शिवाकांत उर्फ मुंडू मेहर और संतोष दास उर्फ छोटू मानिकपुरी हैं! इन सभी के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है!
पुलिस ने बताया कि इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है! और शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 29, 202625 हजार की रिश्वत का वीडियो बना पटवारी जी का ‘विभागीय बैंड, पैसे लेने का वीडियो वायरल, कलेक्टर ने कुर्सी से उतारा, अब सात दिन में आरोपपत्र का फरमान, सरकारी काम में ‘ऊपरी कमाई’ का आरोप पड़ा भारी, निलंबन से मचा राजस्व महकमे में हड़कंप…
UncategorizedOctober 29, 2026SDM ने लगाई रोक, तहसीलदार ने खोल दी जमीन नामांतरण की दुकान, राहुल शर्मा पर नियम ताक पर रखने के आरोप, मेंड्रा-सेदा में भूमाफियाओं को फायदा पहुंचाने का बवाल, जवाब नहीं आया संतोषजनक तो कार्रवाई की अनुशंसा अब कलेक्टर के दरबार में फैसला बाकी…
UncategorizedOctober 29, 2026जेल से छूटे तो रील का भूत सवार, सक्षम ध्रुव-साहिल केवट की थार पर पुलिस का वार! रिहाई का जश्न बनाने चले थे स्टार, सिविल लाइन पुलिस ने उतार दिया सोशल मीडिया का बुखार, अब माफी मांगकर बोले दोबारा नहीं करेंगे ऐसी करतूत साहब…
UncategorizedOctober 29, 2026तोरवा में विवेक पांडेय की पुलिसिंग का एक्शन, चाकू लहराने वाले की निकली हेकड़ी, लालखदान में राहगीरों को डराना पड़ा भारी, पुलिस की घेराबंदी में फंसा प्रकाश पासी, चाकू जब्त और आरोपी जेल रवाना—कानून से खिलवाड़ किया तो हवालात तैयार…
