
बिलासपुर,,,, पुलिस का खौफ ही नही रहा जो अब महकमे के लिए परेशानी का सबब बन गया है! लगातार चाकूबाजी के मामले में हाईकोर्ट की तल्खी के बाद पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की तो महिला ने अपने पति के खिलाफ की गई कार्रवाई पर आक्रोश जताते हुए थाना परिसर में जमकर बवाल मचाया और अपने शरीर पर पेट्रोल डाल आत्मदाह का प्रयास किया जिससे वहाँ अफरा-तफरी मच गई!
मिली जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन पुलिस ने संजू टंडन के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की थी! इसी बात से नाराज होकर मंजू टंडन थाना परिसर पहुंची और वहां जमकर हंगामा करने लगी! इसी बीच उसने अचानक अपने पास रखा पेट्रोल निकालकर खुद पर डाल लिया! हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने ततपरता दिखाते हुए उसके हाथ से पेट्रोल का कनस्तर लूट कर उसे पकड़ लिया,
सीएसपी सिविल लाइन निमितेष सिंह ने बताया कि मंजू टंडन के खिलाफ भी धारा 151 (शांति भंग की आशंका) के तहत कार्रवाई की जा रही है!
इस घटना के बाद थाना परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
