Thu. Oct 29th, 2026

सरकारी जमीन पर धर्मांतरण का खेल खत्म! भरनी में अवैध प्रार्थना स्थल पर चला बुलडोजर, पुलिस-प्रशासन की सख्ती से ग्रामीणों में खुशी की लहर…

बिलासपुर,,, जिला प्रशासन और पुलिस ने रविवार को भरनी ग्राम पंचायत क्षेत्र में शासकीय भूमि पर बने अवैध प्रार्थना घर को ध्वस्त कर दिया! यह कार्रवाई उस शिकायत के बाद हुई, जिसमें ग्रामीणों और सरपंच ने आरोप लगाया था! कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर दूसरे धर्म के प्रचार-प्रसार और प्रार्थना गतिविधियां संचालित की जा रही थीं!



जानकारी के अनुसार, खसरा नंबर 200 की करीब 5 डिसमिल शासकीय भूमि पर पिछले एक वर्ष से अवैध निर्माण खड़ा कर प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मांतरण की गतिविधियां संचालित होने की आशंका जताई जा रही थी! स्थानीय लोगों के विरोध और ग्राम पंचायत भरनी के सरपंच वस्त्रकार की लिखित शिकायत पर सकरी तहसीलदार राहुल शर्मा, राजस्व निरीक्षक मंडल और सकरी थाना पुलिस बल मौके पर पहुंचे!



संयुक्त टीम ने बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलवाकर अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया! प्रशासन का कहना है! कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, वहीं ग्रामीणों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया और प्रशासन का समर्थन जताया!!!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed