
00 हिंदुत्वादी सरकार के शासनकाल में गौ माता बदहाल…
00 सड़कों पर कुचलकर मारी जा रही तो गोठान में गंदगी और दलदल के कारण
बिलासपुर,,,, विडंबना है! कि प्रशासन के पास कचरे के लिए तो जगह है! पर मुक गायों के लिए नहीं, नतीजतन यातों गाए सड़कों पर कुचलक मारी जा रही है! या कीचड़ और गंदगी से सराबोर गोठांनो में
ये तस्वीरें शहर के सिरगिट्टी गौठान की है!
आप खुद देखिए बारिश में कैसे गौठान के भीतर गाए खुले आसमान के नीचे भीगते खड़ी है! निगम प्रशासन द्वारा इनके लिए शेड तो बनवाया गया है!
ये शेड खुद कीचड़ गोबर और गौ मूत्र से अटे पड़े है! न शेड के अंदर गायों के बैठने की जगह है! न मैदान में मैदान तो खुद दलदल में तब्दील है!
जहां कई बार गाए तो फंस चुकी है! वो तो भला हो बेरोजगार गौ सेवकों का जो अपने कामकाज और परिवार को छोड़ कर अनवरत गौ सेवा कर रहे है!

पार्षदों ने कहा उनके कवरेज एरिया से बाहर है! गौठान…
गौ सेवकों ने बताया कि गौठान में न तो चारे की व्यवस्था है! न पानी की और न ही गायों के बैठने की उन्होंने क्षेत्र के 3 पार्षदों से इसकी शिकायत की पर उन्होंने गौठान हमारे क्षेत्र में नहीं है! कहकर हाथ खड़े कर दिए,

जोन कमिश्नर पर भी लगाए आरोप
गौ सेवकों ने बताया कि डेढ़ माह पूर्व वे लोग गोठान की बदहाली और चारे पानी की व्यवस्था के लिए जोन क्रमांक 2 के जोन कमिश्नर को ज्ञापन सौंप कर मैदान के समतलीकरण, चारे पानी की व्यवस्था गायों के चिकित्सा की व्यवस्था साफ सफाई कर्मचारी की नियुक्ति को लेकर ज्ञापन सौंपा था!

जोन कमिश्नर ने मैदान में जीरो गिट्टी डलवाने चारा पानी की व्यवस्था बनाने साफ सफाई कराने का आश्वासन दिया था! पर डेढ़ माह हो गए, गौठान आज भी बदहाल पड़े है! गायों की बैठने तक की व्यवस्था नहीं है! वे दिन रात खड़े रहती है!

गंदगी के कारण गाय बीमार हो रही है! मर रही है! लेकिन किसी को इसकी चिंता नहीं है! इस अव्यवस्था को लेकर उनमें आक्रोश है!

00 वही जोन कमिश्नर भूपेंद्र उपाध्याय का कहना है! कि सिरगिट्टी गौठान में पैरा कटिया का पर्याप्त भंडारण है! 2 हाइव गिट्टी भी मंगाया गया था! पर विद्युत लाइन के कारण हाइव अंदर नहीं जा सका जल्द गोठान ने उचित व्यवस्था बनाई जाएगी….?
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
