
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ प्रदेश के निराश्रित, घुमन्तू तथा कृषिक पशु परिक्षण अधिनियम अंतर्गत जप्त गौवंश पशुओं के संरक्षण, संवर्धन एवं विस्थापन हेतु छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गौधाम योजना स्वीकृत की गयी है! कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में गौधामों के संचालन के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की प्रथम बैठक मंथन सभा कक्ष में आयोजित की गई!


बैठक में संयुक्त संचालक पशुधन विकास विभाग डॉक्टर जीपी सिंह तंवर ने बताया कि प्रथम चरण में प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में जिला प्रशासन के प्रस्ताव पर गौधाम स्थापित किये जायेंगे! पूर्व से स्थापित गोठान अथवा ऐसे शासकीय भूमि जिसमें मूलभूत अधोसंरचना विकसित है! में गौधाम स्थापित किये जायेंगे! गौधामों के कियान्वयन, नियंत्रण, अनुश्रवण एवं अनुशीलन हेतु जिला स्तरीय एवं विकासखंड स्तरीय समिति गठित किये जाने का प्रावधान किया गया है! जिसके अनुक्रम में जिला स्तरीय समिति के शासकीय सदस्यों की बैठक आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में सम्पन्न हुई!
बैठक में समिति के सदस्य सचिव संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवायें जिला बिलासपुर के द्वारा गौधाम योजना की जानकारी दी गयी तथा समिति में उल्लेखित सदस्यों की जानकारी प्रदान की गयी! जिला स्तरीय समिति में राज्य शासन द्वारा नामांकित अशासकीय अध्यक्ष, राज्य शासन द्वारा नामांकित 05 अशासकीय सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष पदेन सदस्य, कलेक्टर पदेन सदस्य, पुलिस अधीक्षक पदेन सदस्य, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत पदेन सदस्य, आयुक्त नगर निगम पदेन सदस्य, उपसंचालक प.चि.से. सदस्य सचिव है!
वर्तमान में वि.खं. मस्तूरी में ग्राम ओखर, वेदपरसदा व गतौरा, वि.खं. बिल्हा में ग्राम भाड़ी, गढ़वट व हरदीकला, वि.खं. तखतपुर में ग्राम लाखासार में गौधाम संचालित किये जाने हेतु जिले के पंजीकृत पांच गौशालाओं द्वारा समिति सचिव के समक्ष सहमति पत्र प्रस्तुत किये गये है! जो कि समिति के अनुमोदन पश्चात स्वीकृति हेतु छ०ग० राज्य गौसेवा आयोग रायपुर को प्रेषित किये जायेंगे! जहां गौधाम संचालन की स्वीकृति प्रदान की जायेगी! चिन्हांकित गौधाम के संचालन हेतु गौशाला समिति द्वारा असहमति व्यक्त करने पर अन्य स्वयंसेवी संस्था, ट्रस्ट तथा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी, सहकारी समिति द्वारा पब्लिक प्रायवेट पार्टनरशिप मोड में गौधान संचालन हेतु आवेदन किया जा सकेगा! बैठक में कलेक्टर संजय अग्रवाल द्वारा जिले के अंतर्गत नेशनल हाईवे से लगे चिन्हांकित 37 ग्रामों में गौधाम स्थापना हेतु प्रस्ताव तैयार किये जाने निर्देशित किया गया है!!!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 28, 2026अरपा की रेत चुराने का शौक पड़ा भारी, अदालत ने कर दिया खेल खत्म, ट्रैक्टर-ट्रॉली में रेत भरकर निकल रहे थे जनाब, अब तीन साल जेल में कटेगा हिसाब, 26 हजार का जुर्माना अलग से, रेत के अवैध धंधेबाजों की उड़ गई नींद…
UncategorizedOctober 28, 2026मिठाई की दुकान में मिठास का कारोबार या मिलावट का जुगाड़, R.R देवांगन के खाद्य अमले ने सूर्या रॉयल स्वीट्स,श्री बजरंगबली स्वीट्स, और बजरंग प्रसाद भंडार से भरे सैम्पल, अब लैब खोलेगी पोल खोवा कुंदा से काजू कतली तक किसकी मिठास निकलेगी दमदार…
UncategorizedOctober 28, 2026पुट्ठे का भाव गिरा, दिवाली का जुगाड़ हिला, 6-7 महीने बाद उठाव शुरू हुआ तो फैक्ट्री सिंडिकेट ने बिगाड़ दिया खेल, कबाड़ी भी सुस्त, आबकारी के पुट्ठा पुराण में फिर फंसा पेंच—अब कर्मचारी बैठें कहां, सोएं कहां और कार्टून रखें कहां?…
UncategorizedOctober 28, 2026नो एंट्री में रेत की हाइवा का तांडव, जनता ने बीच सड़क पकड़ी गाड़ी तो मच गया बवाल, नियम-कानून गए तेल लेने, विरोध करने वालों को धमकी देने के आरोप, थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली पर सवाल, आखिर किसके दम पर दौड़ रहे भारी वाहन?
