
बिलासपुर,,, बिलासपुर जिले के सरकंडा पुलिस ने एक बड़े बैंक फ्रॉड का पर्दाफाश करते हुए 70 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है! इस मामले में बैंक के दो कर्मचारियों सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है!
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने एचडीएफसी बैंक शाखा सरकंडा से फर्जी चेक के जरिए 70 लाख रुपये आहरण कर लिए थे! दरअसल, एडवर्ड थॉमस नाम के युवक ने अपने खाते में एक चेक जमा किया जिसे सामान्य जांच के बाद पास कर दिया गया! बाद में गुड़गांव स्थित एचडीएफसी शाखा से शिकायत मिली कि एस्ट्रोटॉल्क सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के खाते से सात फर्जी चेकों के जरिए करीब 1.40 करोड़ रुपये की निकासी हुई है!
जांच में सामने आया कि सरकंडा शाखा से निकाले गए 70 लाख रुपये भी फर्जी चेक के जरिए ही आहरित किए गए थे! पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एडवर्ड थॉमस, रितेश केशरवानी, और बैंक कर्मचारी सोनल खुंटे व आरती यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया!
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई की! पूछताछ में आरोपियों ने रकम के लालच में फर्जी चेक पास कराने की बात कबूल की! पुलिस ने चारों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है!!!
आरोपी
1. एडवर्ड थॉमस, निवासी गीतांजली सिटी फेस-2, सरकंडा
2. रितेश केशरवानी, निवासी शिवरीनारायण, जांजगीर-चांपा
3. सोनल खुंटे, निवासी ग्रीन गार्डन कॉलोनी, सिविल लाइन, बिलासपुर
4. आरती यादव, निवासी लम्बोदर नगर, सरकंडा
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
