
बिलासपुर,,,, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बिजली गुल होने के कारण डॉक्टर को मोबाइल टॉर्च की रोशनी में गर्भवती महिला का ऑपरेशन कर डिलीवरी करानी पड़ी। यहां की अव्यबस्था का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लोगों में आक्रोश है वे पूछ रहे क्या यही सुशासन है।
बताया जा रहा कि ऑपरेशन थियेटर में प्रसूता की डिलीवरी कराई जा रही थी, इसी दौरान अचानक बिजली ठप हो गई। नर्सिंग स्टाफ ने उसके परिजनों से मोबाइल लेकर उसके टॉर्च को जलाकर रौशनी की जिसकी रोशनी में डॉक्टर ने महिला का प्रसव कराया।
जनरेटर तक नहीं अस्पताल में
या तो जिम्मेदारों को नही पता कि कभी भी बिनली ठप हो जा रही या सरकार का फाल्ट है कि बड़े- बड़े दावे वाले इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक अदद जनरेटर की व्यवस्था बनाई। जिसके कारण इस अस्पताल में आज भी ऐसे संकट कालीन परिस्थितियों में मोबाइल के टॉर्च और मोमबत्ती की रोशनी में डॉक्टर और स्टाफ को काम करना पड़ता है। इस घटना ने
एक बार फिर से ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं के दावे की हकीकत उजागर कर दिया।
लोग कोस रहे शासन- प्रशासन को
बड़ी विकट स्थिति है, लोग शासन- प्रशासन को कोस रहे, तमाम तरह की अव्यवस्थाओं चाहे वो बदहाल सड़के हो, सड़क तक पसरे मवेशियो का मामला हो या लगातार चाकूबाजी हाईकोर्ट को संज्ञान लेना पड़ रहा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
