
कोरबा,,,, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है! यहां 35 वर्षीय महिला को उसके बॉयफ्रेंड और उसके दो दोस्तों ने गैंगरेप के बाद गला घोंटकर मार डाला और शव को बोरी में भरकर नाले में फेंक दिया! पुलिस ने घटना के 24 दिन बाद महिला का कंकाल बरामद किया है! मंगलवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है! जबकि एक फरार है! यह दिल दहला देने वाली घटना कोरबी पुलिस चौकी क्षेत्र की है!
राशन लेने गयी महिला, कंकाल बनकर लौटी
28 जुलाई को पीड़िता घर से राशन लेने के लिए निकली थी! लेकिन वापस नहीं लौटी! परिजनों ने खोजबीन की, पर कोई सुराग नहीं मिला! आखिरकार 1 अगस्त को पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई!
प्रेम प्रसंग में महिला मौत
जांच में सामने आया कि महिला का गांव के उमेंद्र प्रसाद बिंझिया (45) से प्रेम-प्रसंग था! वारदात वाले दिन उमेंद्र ने महिला को बाइक पर बैठाकर जंगल ले गया! जहां उसका दोस्त संतराम उर्फ छोटू (28) और तीसरा साथी गुलाब सिंह पहले से मौजूद थे!
गैंगरेप के बाद गला घोंटकर हत्या
तीनों आरोपियों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया! जब पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की धमकी दी, तो आरोपियों ने गमछा से गला घोंट दिया! इसके बाद लाश को बोरी में भरकर नाले में फेंक दिया!
24 दिन बाद उजागर हुआ राज
पुलिस ने उमेंद्र को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, तब उसने अपराध स्वीकार किया! उसकी निशानदेही पर 50 मीटर तक फैला महिला का कंकाल बरामद किया गया! बोरी लंबे समय तक पानी में रहने से फट चुकी थी! घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल गमछा और बाइक भी जब्त की गई!
कपड़ों और गहनों से हुई पहचान
फॉरेंसिक टीम और सीन ऑफ क्राइम यूनिट ने घटनास्थल की जांच की! महिला की पहचान उसके कपड़ों और गहनों से हुई, जिसे परिजनों ने भी पुष्टि की!
दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
कोरबी चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी ने बताया कि मृतिका के पति की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था! जांच में उमेंद्र को पकड़ा गया और उसने पूरा अपराध कबूल लिया! पुलिस ने उमेंद्र और संतराम को गिरफ्तार कर लिया है! जबकि गुलाब सिंह अब भी फरार है! उसकी तलाश की जा रही है!!!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 27, 2026मिठाई में मिलावट का खेल खेलने वालों, जरा संभल जाओ, दिवाली में खाद्य विभाग की तीसरी आंख खुल गई, होटल से फैक्ट्री तक बजेगा छापेमारी का बैंड, सैंपल की होगी लैब में धुलाई, गंदगी मिली तो मौके पर ही कार्रवाई की मिठाई बंटेगी
UncategorizedOctober 26, 2026दुर्गा दर्शन करने गए थे, विवाद का दर्शन करा आए, पंडाल के पास तकरार, फिर घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप, गोपी चौक में बवाल मचाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग पर भी कार्रवाई, सिविल लाइन पुलिस का एक्शन…
UncategorizedOctober 26, 2026जमीन सरकारी, फिर भी बेचने की तैयारी, पट्टे की भूमि को बताने लगे अपनी जागीर, 20 एकड़ के सौदे में 45.21 लाख का खेल, रजिस्ट्री मांगने पर बहानेबाजी, राजस्व कोर्ट में केस फिर भी सौदेबाजी, सिविल लाइन पुलिस ने दबोचे दो खिलाड़ी…
UncategorizedOctober 26, 2026मोतीबाग प्रेस क्लब में पलाश का पिस्टलिया पावर शो, हवा में गोली चलाकर दिखाया रौब, धमकी देकर मचाया हड़कंप, कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उतार दिया खौफ का भूत, पिस्तौल, खोखा और दो जिंदा कारतूस के साथ पलाश तिवारी गिरफ्तार…
