
बिलासपुर,,,, जिले के तालापारा क्षेत्र से एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है! जहां खेलती हुई तीन वर्षीय मासूम बच्ची की असामयिक मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया! यह हादसा तालापारा स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र में हुआ! जहां सुरक्षा मानकों की अनदेखी एक मासूम की जान ले गई!
जानकारी के अनुसार, मृत बच्ची की पहचान 3 वर्षीय मुस्कान महिलांग के रूप में हुई है! जो रोज की तरह बुधवार को आंगनबाड़ी में खेलने आई थी! लेकिन किसी को अंदेशा नहीं था! कि यह उसका आखिरी दिन होगा! खेलते-खेलते अचानक उसके ऊपर आंगनबाड़ी परिसर में रखा DJ का भारी सामान गिर पड़ा! हादसे में मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई!
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हुआ है! कि मुस्कान की मौत सिर और शरीर पर गंभीर चोटों के कारण हुई, जो भारी वस्तु के गिरने से आई थीं! सिविल लाइन थाना प्रभारी एस आर साहू के अनुसार, आंगनबाड़ी परिसर में DJ का सामान अस्थायी रूप से और असुरक्षित तरीके से रखा गया था! उसी में से एक भारी उपकरण अचानक गिर गया, जिससे यह दुर्घटना हुई!
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया! पुलिस ने लापरवाही के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है!
अब सवाल यह उठता है! कि बच्चों के खेलने की सुरक्षित जगह पर ऐसा भारी और जानलेवा सामान आखिर क्यों रखा गया था? क्या जिम्मेदारों की कोई जवाबदेही नहीं है?
इस हादसे ने एक मासूम की जिंदगी छीन ली, साथ ही प्रशासनिक लापरवाही को भी उजागर किया है! परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है! और वे न्याय की मांग कर रहे हैं! स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
