
बिलासपुर,,, शहर के पुराना बस स्टैंड रोड पर स्थित होटल हेवंस पार्क में आज देर शाम आबकारी विभाग की टीम दल बल के साथ पहुंची! जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग की टीम करीब दो गाड़ियों में भरकर दलबल के साथ होटल पहुंची! जहां बड़ी संख्या में निरीक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे! दरअसल, कुछ दिनों पहले इसी होटल का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था!

जिसमें ड्राई डे के दिन भी शराब बेचे जाने का मामला सामने आया था! वीडियो वायरल होने के बाद से ही होटल प्रबंधन पर सवाल उठने लगे थे! जैसे ही आबकारी विभाग की टीम होटल पहुँची, मौके पर हड़कंप की स्थिति बन गई! होटल के अंदर और बाहर अफसरों की मौजूदगी से अफरा-तफरी मच गई!

फिलहाल टीम द्वारा होटल में दस्तावेज़ और रिकॉर्ड की जाँच की वहीं अधिकारियों का कहना है! कि, किसी भी तरह की अवैध गतिविधि पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी..?
ड्राई डे पर शराब बिक्री का वीडियो हुआ था वायरल..
बता दें कि, हेवंस पार्क होटल के प्रथम तल पर स्थित बार और पब की जांच की गई! बता दें कि कुछ दिन पूर्व में स्वतंत्रता दिवस के दिन होटल प्रबंधन द्वारा ड्राई डे होने पर भी शराब बेचने का वीडियो वायरल हुआ था! इससे पहले भी हेवंस पार्क होटल के खिलाफ कई शिकायतें सामने आती रही है! इतना ही नहीं पूर्व में भी कई बार देर रात तक शराब परोसने को लेकर बार पर कार्रवाई हो चुकी है..?
आबकारी अधिकारी का सख्त निर्देश..
बिलासपुर आबकारी विभाग इन दिनों सख्ती के साथ कार्रवाई कर रहा है! अवैध शराब पर शिकंजा कसने के साथ साथ आबकारी अधिकारी नवनीत तिवारी द्वारा टीम बनाकर अलग अलग क्षेत्रों में जांच के निर्देश भी दिए गए हैं! जिसके परिपालन में आबकारी विभाग की टीम बड़ी संख्या में जांच और कार्रवाई कर रही है! आबकारी अधिकारी नवनीत तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, शहर के अलग अलग बार और रेस्टोरेंट समेत ढाबों की जांच प्रतिदिन की जा रही है! और इन्हें नियमों के पालन के कड़े निर्देश भी दिए गए हैं! जो भी संस्थान नियमों की अवेहलना करता पाया जाता है! तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है…?
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
