
बिलासपुर,,,, अस्पताल के बिस्तर पर तड़पते एक गंभीर मरीज को देखकर पुलिस कप्तान रजनेश सिंह का चेहरा चिंता से भर उठा! यही दृश्य उनका संदेश और भी मार्मिक बना गया!
उन्होंने साफ कहा कि सड़क हादसे किसी लापरवाही की नहीं, बल्कि हमारी जल्दबाज़ी और नियमों की अनदेखी की देन हैं! कप्तान की अपील थी! अब भी वक्त है! संभल जाइए वरना एक चूक आपकी ज़िंदगी ही नहीं, पूरे परिवार को संकट में डाल सकती है!
वीडियो में संवेदनशीलता और चेतावनी
पुलिस प्रशासन ने हाल ही में एक वीडियो जारी किया है! इसमें कप्तान रजनेश सिंह गंभीर मरीज को देख रहे हैं! और उसके परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं! वीडियो के अंत में उनका भावुक संदेश गूंजता है!
“यातायात नियमों का गंभीरता के साथ पालन करें! अपनी ही नहीं, बल्कि अपने परिवार और समाज की भी ज़िंदगी को सुरक्षित रखें! अगर हम नियमों का पालन करेंगे, तो किसी को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी!
लगातार अभियान, फिर भी हादसे जारी
पिछले कई महीनों से पुलिस प्रशासन मुख्य सड़कों से लेकर गलियों तक जन-जागरूकता अभियान चला रहा है! जगह-जगह शिविर लगाकर लोगों को प्रशिक्षित कर रहा है! पेनाल्टी भी लगाई जा रही है! बावजूद इसके हादसों की संख्या में कमी नहीं आई!
कप्तान सिंह ने स्पष्ट कहा कि इसकी सबसे बड़ी वजह लोगों द्वारा नियमों की अनदेखी है!
“युवा सुनते हैं, मगर मानते नहीं”
रजनेश सिंह ने गंभीर चिंता जताई— उन्होंने बताया कि
“आज का युवा जगत गंभीर संदेशों को सुन तो लेता है! लेकिन अमल नहीं करता बाद में हादसा होने पर पछताना पड़ता है! बेहतर होगा कि हम पहले ही नियमों को जीवन का हिस्सा बना लें!
उन्होंने बताया कि अब तक सैकड़ों शिविर और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं! लेकिन अध्ययन करने पर पाया गया कि लोग अब भी जल्दबाजी में सिग्नल तोड़ते हैं! गलत दिशा से वाहन घुसाते हैं! और छोटी-सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन जाती है!
“थोड़ी सावधानी, बड़ी सुरक्षा”
पुलिस कप्तान ने कहा—“सड़क हादसा बेहद पीड़ादायक होता है!सच्चाई यह है! कि थोड़ी-सी सावधानी एक बड़ी त्रासदी को टाल सकती है! यही संदेश हमने वीडियो के माध्यम से दिया है! कि छोटी-सी लापरवाही भी ज़िंदगी पर भारी पड़ सकती है!
जनता के सहयोग पर निर्भर है सफलता
उन्होंने साफ कहा कि पुलिस प्रशासन की हर पहल का मकसद जनता की जान की रक्षा करना है! सुरक्षा व्यवस्था तभी सफल होगी जब जनता खुद सहयोग करेगी! नियमों का पालन करने से न केवल परिवार खुशहाल रहेगा बल्कि पूरे समाज को भी सुरक्षित रखा जा सकेगा!
ड्रंक एंड ड्राइव खतरनाक.. रजनेश
वीडियो के अंत में पुलिस कप्तान रजनेश सिंह कहते हैं! कि शराब पीकर गाड़ी चलाना सीधे सीधे खतरे को निमंत्रण देना है! हमें अच्छी तरह से समझना होगा कि नशे की हालत में यदि? गाड़ी चलाते हैं तो इसका परिणाम जानलेवा ही होगा! इसलिए लोग सावधान हो जाएं!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.04.27निगम का ‘डबल स्टैंडर्ड’ शो, गरीबों पर बुलडोजर स्पीड, अमीरों पर लीगल ब्रेक; रात नोटिस, सुबह उजाड़, उधर अवैध महल पर पुट्टी-सफेदी जारी! सवाल वही कानून सबके लिए बराबर या रसूख वालों के लिए वीआईपी पास?….
Uncategorized2026.04.27जनआक्रोश सम्मेलन बना “खाली कुर्सी महोत्सव”—नेत्रियां मंच पर, कार्यकर्ता गायब; गुस्से की जगह सन्नाटा गूंजा, फोटो-सेल्फी तक सीमित रहा आयोजन, अंदरूनी खींचतान ने खोली पोल, सवाल वही—जमीन पर कौन, और सिर्फ मंच पर कौन!
Uncategorized2026.04.27ईमानदारी की मिसाल बने सरकंडा पुलिस के हीरो—3 लाख का खजाना नहीं पड़ा भारी, बल्कि मालिक तक पहुंचा ससम्मान; रात की गश्त में मिला बैग, CCTV से खोज निकाला असली हकदार, जनता बोली- ऐसी पुलिस हो तो डर कैसा…
Uncategorized2026.04.26ओवरटेक पर ओवरएक्शन पड़ा भारी! IPS गगन कुमार की सख्ती, तोरवा पुलिस ने दबोचे दोनों दबंग; फॉर्च्यूनर भी जब्त, मारपीट का ‘रोड शो’ बना जेल यात्रा, शहर में गुंडागर्दी पर कड़ा संदेश…
