
बिलासपुर,,,, बिलासपुर के मार्गदर्शन में आज दिनांक 20/08/25 को जिला बिलासपुर में औषधि विभाग, नगर निगम जोन क्रमांक 01 एवं सकरी पुलिस थाना की संयुक्त कार्यवाही में खाद्य एवं औषधि प्रशासन औषधि निरीक्षक श्री सुनील पंडा, श्रीमती कामेशवरी पटेल, श्रीमती सुमन लता कंवर संयुक्त दल द्वारा आत्मानंद स्कूल परिसर सकरी, कानन पेंडारी, एवं कोटा बायपास क्षेत्र के आस पास स्थित कुल 15 प्रतिष्ठानों में कोटपा एक्ट 2003 के धारा 4 एवं 6 के उल्लंघन अनुरूप कुल 2100 रुपए की चालानी कार्यवाही की गई ।

धारा 6 अनुसार स्कूल के 100 गज के अंदर तंबाकू पदार्थ की बिक्री नहीं होनी चाहिए।
आज की कार्यवाही में स्थित ऐसी 02 दुकानों को तंबाकू पदार्थ नहीं बेचने की हिदायत दी गई है।

धारा 4 अनुसार सार्वजनिक स्थान में धूम्रपान नहीं होना चाहिए । 01 व्यक्ति को उक्त नियम का उल्लंघन करते पाया गया।
सकरी क्षेत्र के आस पास स्थित ऐसी 12 दुकान जो तंबाकू उत्पाद बेच रहे हैं ,उन्हें धूम्रपान निषेध एवं 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को तंबाकू उत्पाद नहीं बेचा जाता है, ऐसा लिखित में बोर्ड लगाने हेतु कहा गया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
