
बिलासपुर,,,, न्यायधानी के नगर निगम में अपने वार्ड वासियों के साथ बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर विकास भवन में मटकी फोड़ आंदोलन कर घेराव करना भारी पड़ गया! प्रदर्शन के बाद निगम प्रशासन ने वार्ड पार्षद गायत्री साहू के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर दिया! वार्ड क्रमांक 5 की महिला पार्षद गायत्री साहू के खिलाफ FIR दर्ज होने से सियासत गरमा गई, कांग्रेस ने इसके विरोध में अब कलेक्ट्रेट का घेराव कर जंगी प्रदर्शन का ऐलान कर दिया है!
गत मंगलवार को वार्ड की पार्षद गायत्री साहू ने अपने वार्ड वासियों के साथ बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर विकास भवन का घेराव और मटकी फोड़ आंदोलन किया! इस प्रदर्शन के बाद निगम प्रशासन ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया!
इस कार्रवाई पर जिला कांग्रेस व शहर कांग्रेस कमेटी ने इसे “लोकतंत्र का गला घोंटने और नारी सशक्तिकरण का अपमान” करार देते हुए निगम प्रशासन और भाजपा की महापौर पर कांग्रेसी पार्षदों की उपेक्षा और वार्डों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए इस कार्रवाई को नारी सशक्तिकरण की धज्जियां उड़ाने जैसा बताते हुए इस मामले में बैटक आयोजित कर शीघ्र कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने ऐलान किया है!!!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026मोतीबाग प्रेस क्लब में पलाश का पिस्टलिया पावर शो, हवा में गोली चलाकर दिखाया रौब, धमकी देकर मचाया हड़कंप, कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उतार दिया खौफ का भूत, पिस्तौल, खोखा और दो जिंदा कारतूस के साथ पलाश तिवारी गिरफ्तार…
UncategorizedOctober 26, 2026अमृतसर से चिट्टा लाया, उसलापुर में जाल बिछाया, लेकिन गोपाल सतपथी की टीम ने तस्कर का पूरा खेल बिगाड़ा, ढाई लाख की हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार, नशे के सौदागर की उम्मीदों पर फिरा पानी, पुलिस का शिकंजा कसते ही तस्करी के मंसूबे ध्वस्त…
UncategorizedOctober 25, 2026मेंबरशिप नहीं मिली तो पिस्टल से कर दी दावेदारी, रायपुर प्रेस क्लब में देर रात धाँय-धाँय, सदस्यता के चक्कर में पहले कोषाध्यक्ष-सचिव पर तानी पिस्टल, फिर फायरिंग से मचा हड़कंप, पलाश तिवारी गिरफ्तार, आखिर मेंबरशिप के लिए ये कैसा पावर शो…
UncategorizedOctober 25, 2026मुफ्त इलाज का ढिंढोरा, लाखों का बिल और मौत के बाद बवाल, मोपका रोड़ के शिवा मेडिसिटी पर लापरवाही के आरोप, डॉक्टरों की डिग्री पर सवाल, सीएमएचओ दफ्तर में शिकायतों की हांडी तो खूब चढ़ी, अब जांच का ढक्कन खुलेगा या मामला फिर ठंडे बस्ते में पड़ेगा?…
