
बिलासपुर,, तिफरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक रंग पेंट बनाने वाली फैक्टरी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है! फैक्टरी के मुख्य द्वार पर बड़े अक्षरों में चेतावनी लिखी गई है! कि महिलाओं का प्रवेश पूर्णतः वर्जित है! अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी! यह चेतावनी क्षेत्र में कामकाजी लोगों और राहगीरों को चौंकाने वाली लग रही है! क्योंकि औद्योगिक प्रतिष्ठानों में इस तरह का भेदभावपूर्ण निर्देश बेहद असामान्य है!

फैक्टरी के चौकीदार से जब इस बारे में पूछा गया तो उसने साफ कहा कि उसे इस तरह के बोर्ड के पीछे का कारण मालूम नहीं है! चौकीदार का कहना है! कि उसे केवल फैक्टरी की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है! बाकी फैसले प्रबंधन के स्तर पर होते हैं!
गौर करने वाली बात यह है! कि फैक्टरी के बाहर कहीं भी कंपनी का नाम या पहचान दर्शाने वाला कोई बोर्ड नहीं लगा है! न ही वहां यह स्पष्ट किया गया है! कि यह किसकी फैक्टरी है! और किन नियमों के तहत संचालित हो रही है! केवल आसपास बैठे लोग ही बताते हैं! कि यह रंग पेंट बनाने वाली फैक्टरी है!
स्थानीय लोगों के बीच यह सवाल उठ रहा है! कि आखिर महिलाओं के प्रवेश पर रोक क्यों लगाई गई है…? क्या फैक्टरी के अंदर सुरक्षा संबंधी कोई कारण है! या फिर यह कदम केवल भेदभावपूर्ण मानसिकता का परिणाम है…? अभी तक इस संबंध में फैक्टरी प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है!
कानूनी जानकारों का कहना है! कि किसी भी औद्योगिक प्रतिष्ठान में केवल लिंग के आधार पर प्रवेश प्रतिबंधित करना भारतीय संविधान और श्रम कानूनों की भावना के विपरीत है! यदि फैक्टरी प्रबंधन सुरक्षा कारणों से महिलाओं को प्रवेश नहीं दे रहा है! तो उसे स्पष्ट कारण और वैकल्पिक व्यवस्था बतानी होगी!
फिलहाल, इस अजीबोगरीब चेतावनी ने तिफरा औद्योगिक क्षेत्र में हलचल मचा दी है! और लोग फैक्टरी प्रबंधन से पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
