
बिलासपुर,,, पुलिस ने ढाबे में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है! आरोपियों ने शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर घटना को अंजाम दिया है!
मिली जानकारी के अनुसार कुशल माखीजा ने 19.08.2025 को थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 17.08.2025 की रात लगभग 11:00 बजे गुरुनानक ढाबा में अंकित तिवारी, छोटू कश्यप एवं उनके साथियों ने बाद विवाद किया था! इसके बाद 18.08.2025 की रात 10:00 बजे अंकित तिवारी, छोटू कश्यप एवं उनके साथी फिर ढाबा आए और अन्दर घुसकर अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी! साथ शराब पीने के लिए पैसे मांगे, जब ढाबा संचालक ने पैसा देने से मना किया तो मारपीट की और कांच के दरवाजा को तोड़फोड़ किया। रिपोर्ट लिखने के बाद तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपियो की तलाश की गयी।सभी आरोपियों को उनके निवास से हिरासत में लिया गया और पूछताछ की तो घटना करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया। घटना में एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल था जिसे बाल न्यायालय में पेश किया गया।
5 आरोपी – 👇👇
01. अंकित तिवारी पिता अश्वनी तिवारी उम्र 34 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 15 मंगला बिलासपुर।
02. छोटू उर्फ हितेश कश्यप पिता दऊवा प्रसाद कश्यप उम्र 30 वर्ष निवासी राम मंदिर के पास तिफरा बिलासपुर।
03. निखिल चंद्राकर पिता स्व. विश्राम चंद्राकर उम्र 25 वर्ष निवासी बछेरापारा तिफरा बिलासपुर।
04. अनिल सोनी उर्फ डोम पिता शंकर लाल सोनी उम्र 30 वर्ष निवासी विष्णु चौक तिफरा बिलासपुर।
05. विधि से संघर्षरत बालक।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
