
बिलासपुर,,, तखतपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन गौ हत्या के मामले में पुलिस ने मांस खरीदने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है! पूर्व में गिरफ्तार मुख्य आरोपियों से कड़ी पूछ ताछ के बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया है! जिसमें एक महिला भी शामिल है!
मिली जानकारी के अनुसार तखतपुर में जन्माष्टमी के दिन मिशन कंपाउंड में गौ हत्या कर मांस बेचने की सूचना पर पुलिस ने एक घर में दबिश देकर शाऊल मसीह और संजय खेस को गौ मांस के साथ गिरफ्तार किया था! इस मामले में हिंदूवादी संगठनों और नगर के गणमान्य नागरिकों ने एसडीएम कार्यालय का घेराव कर आरोपियों के ऊपर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की थी। इसके साथ ही मांस खरीदने वाले और मांस काटने के लिए औजार उपलब्ध कराने वालों के विरुद्ध भी कार्यवाही करने कि मांग की थी। लगातार आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे है। आम लोगों की बढ़ते दबाव को देखते हुए आरोपियों से कड़ी पूछताछ की गई। जिससे गौ मांस खरीदने वालों की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने राजेन्द्र लहरे पिता कृष्णा लहरे उम्र 45 निवासी कालेज पारा, किशोर कुमार मसीह पिता स्व प्यारे लाल उम्र 56 साल निवासी मिशन कंपाउंड थाना तखतपुर, लीना मसीह उर्फ कलो आंटी पति स्व सुनील मसीह उम्र 47 साल निवासी मिशन कंपाउंड थाना तखतपुर जिला बिलासपुर को गिरफ्तार किया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
