
बिलासपुर,,,, शहर में पुरानी रंजिश को लेकर हुए एक जानलेवा हमले का फरार आरोपी तोरवा पुलिस के हत्थे चढ़ गया है! घटना में शामिल चार अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुका है! जबकि तीन अन्य अभी भी फरार हैं! पकड़े गए आरोपी के पास से हमले में इस्तेमाल किया गया बेल्ट भी बरामद हुआ है!
जानकारी के अनुसार, यह घटना 14 अगस्त 2025 की है, जब राहुल गोस्वामी अपने दोस्त बजरंग के साथ बुलेट पर सवार होकर रेलवे कॉलोनी जा रहे थे! तभी तितली चौक पुल के पास वे लघुशंका करने के लिए रुके, तभी तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आठ युवक आए और उन पर हमला कर दिया! हमलावरों की पहचान इस्माइल खान, इमरान खान, कुणाल उर्फ युसूफ खान, शमी खान, रिजवान खान, अभय चौहान, गुलशन हडलेस्कर और अमन हत्गेन के रूप में हुई!
हमलावरों ने पुरानी रंजिश को लेकर राहुल और बजरंग को गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू, स्टिक, पाइप और बेल्ट से उन पर जानलेवा हमला किया! इस हमले में दोनों को गंभीर चोटें आईं!
राहुल की शिकायत पर तोरवा थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए अभय चौहान, मोहम्मद युसूफ, गुलशन हडलेस्कर और अमन हत्गेन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
पुलिस को फरार आरोपियों की तलाश थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुख्य आरोपी मोहम्मद इस्माइल खान गोंदिया से ट्रेन से बिलासपुर आने वाला है। सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस की टीम ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी की और आरोपी इस्माइल को धर दबोचा। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसके पास से हमले में इस्तेमाल किया गया बेल्ट जब्त कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है, जबकि अन्य तीन आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है।

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026मोतीबाग प्रेस क्लब में पलाश का पिस्टलिया पावर शो, हवा में गोली चलाकर दिखाया रौब, धमकी देकर मचाया हड़कंप, कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उतार दिया खौफ का भूत, पिस्तौल, खोखा और दो जिंदा कारतूस के साथ पलाश तिवारी गिरफ्तार…
UncategorizedOctober 26, 2026अमृतसर से चिट्टा लाया, उसलापुर में जाल बिछाया, लेकिन गोपाल सतपथी की टीम ने तस्कर का पूरा खेल बिगाड़ा, ढाई लाख की हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार, नशे के सौदागर की उम्मीदों पर फिरा पानी, पुलिस का शिकंजा कसते ही तस्करी के मंसूबे ध्वस्त…
UncategorizedOctober 25, 2026मेंबरशिप नहीं मिली तो पिस्टल से कर दी दावेदारी, रायपुर प्रेस क्लब में देर रात धाँय-धाँय, सदस्यता के चक्कर में पहले कोषाध्यक्ष-सचिव पर तानी पिस्टल, फिर फायरिंग से मचा हड़कंप, पलाश तिवारी गिरफ्तार, आखिर मेंबरशिप के लिए ये कैसा पावर शो…
UncategorizedOctober 25, 2026मुफ्त इलाज का ढिंढोरा, लाखों का बिल और मौत के बाद बवाल, मोपका रोड़ के शिवा मेडिसिटी पर लापरवाही के आरोप, डॉक्टरों की डिग्री पर सवाल, सीएमएचओ दफ्तर में शिकायतों की हांडी तो खूब चढ़ी, अब जांच का ढक्कन खुलेगा या मामला फिर ठंडे बस्ते में पड़ेगा?…
