
बिलासपुर,,,, श्री कृष्ण जन्माष्टमी की रात जोन क्रमांक 7 के कर्मचारियों से मारपीट के मामले में आरोपियों की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट पर पैसों की मांग पूरी न होने पर जमानत न देने के आरोप ने एक बार फिर प्रशासन के मजिस्ट्रियल अफसरों के कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा कर दिया है! लोगो का कहना है! कि कोई एक्शन नही हो रहा इसलिए ऐसा खुल्ला खेल चल रहा, इसके पहले भी एसडीएम कार्यालय के भृत्य का ट्रांसफर का मामला सुर्खियों में रहा, वो भी प्रभारी मंत्री के 10 कर्मचारियो के ट्रांसफ़र सूची में पुछल्ला जोड़कर 11 करने का मामला भी सामने आ चुका है! पर हुआ कुछ नही!
आरोपियों की ओर से अधिवक्ता संजय कुमार गोयल ने बाकायदा जिलाधीश से इसकी शिकायत भी की है! ये रही शिकायत की प्रति…


कलेक्टर को की गई शिकायत में कहा गया है! गत 16 अगस्त जन्माष्टमी की रात सरकंडा थाने से चंद कदम की दूरी पर बहतराई चौक के लिंगियाडीह स्कूल के सामने जोन कार्यालय के स्टाफ और यहां के युवाओं के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी! सरकंडा पुलिस ने 4 आरोपियो मुका मुर्का यादव, निखिल चौरसिया, जीवन निषाद और अंकित गचर्य के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धारा 151 के तहत ईस्तगासा सिटी मजिस्ट्रेट अरूण खलखो साहब के समक्ष प्रस्तुत किया, पर सिटी मजिस्ट्रेट ने आरोपियों को जमानत पर छोड़ने के एवज में 20,000/- रूपये मांग की आरोप है! कि आरोपियों की ओर से 10,000/- रूपये देने की पेशकश भी की गई, पर रकम पूरा न होने पर उनके द्वारा आरोपियों को छोड़ने से इनकार कर दिया गया!
आरोपियों की ओर से अधिवक्ता द्वारा सिटी मजिस्ट्रेट पर लगाया गया ये आरोप बेहद गम्भीर है! अब देखना होगा कि कलेक्टर इस मामले में क्या एक्शन लेते है,,,
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026मोतीबाग प्रेस क्लब में पलाश का पिस्टलिया पावर शो, हवा में गोली चलाकर दिखाया रौब, धमकी देकर मचाया हड़कंप, कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उतार दिया खौफ का भूत, पिस्तौल, खोखा और दो जिंदा कारतूस के साथ पलाश तिवारी गिरफ्तार…
UncategorizedOctober 26, 2026अमृतसर से चिट्टा लाया, उसलापुर में जाल बिछाया, लेकिन गोपाल सतपथी की टीम ने तस्कर का पूरा खेल बिगाड़ा, ढाई लाख की हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार, नशे के सौदागर की उम्मीदों पर फिरा पानी, पुलिस का शिकंजा कसते ही तस्करी के मंसूबे ध्वस्त…
UncategorizedOctober 25, 2026मेंबरशिप नहीं मिली तो पिस्टल से कर दी दावेदारी, रायपुर प्रेस क्लब में देर रात धाँय-धाँय, सदस्यता के चक्कर में पहले कोषाध्यक्ष-सचिव पर तानी पिस्टल, फिर फायरिंग से मचा हड़कंप, पलाश तिवारी गिरफ्तार, आखिर मेंबरशिप के लिए ये कैसा पावर शो…
UncategorizedOctober 25, 2026मुफ्त इलाज का ढिंढोरा, लाखों का बिल और मौत के बाद बवाल, मोपका रोड़ के शिवा मेडिसिटी पर लापरवाही के आरोप, डॉक्टरों की डिग्री पर सवाल, सीएमएचओ दफ्तर में शिकायतों की हांडी तो खूब चढ़ी, अब जांच का ढक्कन खुलेगा या मामला फिर ठंडे बस्ते में पड़ेगा?…
