
बिलासपुर,,,, सरकंडा थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकंडा पुलिस अब एक्शन मोड में आकर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए सघन चेकिंग अभियान के तहत उपद्रव मचाने वाले बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की! इस कार्रवाई में सरकंडा पुलिस ने फरार आरोपियों की भी पकड़ा! सरकंडा पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) द्वारा क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्व के बदमाश व्यक्तियों के विरूद्ध धरपकड़ कर वैधानिक कार्रवाई करने निर्देशित किया गया है!रविवार को विशेष अभियान चलाकर थाना प्रभारी निरी. निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर थाना के अलग-अलग क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया गया! चेकिंग के दौरान चिंगराजपारा, रपटा चौक चांटीडीह एवं अशोक नगर सरकण्डा में झूण्ड बनाकर उपद्रव करने वाले 9 बदमाशों सैय्यद सद्दाम अली, जयसिंह राजपूत, गोलू कुमार गंधर्व, रोशन धु्रव, दिनेश निर्मलकर, कृष्ण कुमार कैवर्त्य, नवल वर्मा, परमेश्वर उर्फ पुक्की केंवट, सागर साहू, एवं प्रहलाद मराठा को पकड़ा गया! जिनके विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही किया गया! चेकिंग के दौरान पकड़े गये उक्त आरोपियों में आरोपी परमेश्वर उर्फ पुक्की केंवट, सागर साहू एवं प्रहलाद मराठा थाना सरकण्डा में दर्ज अपराध क्रमांक 1051/25 का फरार होना पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार किया गया! एवं सभी आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया है!

गिरफ्तार आरोपी
01. सैय्यद सद्दाम अली पिता सैय्यद महबूब अली उम्र 30 वर्ष निवासी भूकम्प अटल आवास, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
02. जय सिंह राजपूत पिता महेश सिंह राजपूत उम्र 25 वर्ष निवासी भूकंप अटल आवास,, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
03. गोलू कुमार गंधर्व उर्फ राधे पिता स्व. झगरू राम गंधर्व उम्र 38 वर्ष निवासी देवनचाल चिंगराजपारा सरकण्डा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
04. रोशन धु्रव उर्फ रोशन गोड़ पिता रामू गोड़ उम्र 25 वर्ष निवासी किसानपारा चांटीडीह, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
05. दिनेश निर्मलकर पिता रामजी उम्र 35 वर्ष निवासी चांटीडीह, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
06. कृष्ण कुमार कैवर्त्य पिता मदन लाल उम्र 35 वर्ष निवासी लिंगियाडीह, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
07. नवल वर्मा पिता लीलाराम वर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी देवनचाल चिंगराजपारा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
08. परमेश्वर उर्फ पुक्की केंवट पिता बजरहा केंवट उम्र 23 वर्ष निवासी किसानपारा चांटीडीह, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
09. सागर साहू पिता महादेव साहू उम्र 25 वर्ष निवासी डबरीपारा साइंस कालेज सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
10. प्रहलाद मराठा पिता स्व. लखन मराठा उम्र 37 वर्ष निवासी देवनचाल चिंगराजपारा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 19, 2026फेसबुक पर फर्जी IAS, शेयर ट्रेडिंग में 88 लाख की चपत, साइबर ठगों का खेल निकला अंतरराज्यीय… ऑपरेशन साइबर शील्ड का वार, कानपुर से दो गिरफ्तार, 11 थानों में ठगी के बैंक खाते की शिकायतें… अब खुलेगा ठगों के नेटवर्क का राज…
UncategorizedOctober 19, 2026सकरी TI संजय सिंदे का जुआ फड़ पर सर्जिकल स्ट्राइक, जोंकी में ताश की महफिल पर पुलिस की रेड, 10 जुआरी धराए… 52 पत्ती ताश और ₹16,300 जब्त, जुआरियों के खेल पर पुलिस ने फेरा पानी…
UncategorizedOctober 19, 2026कालसर्प योग गया, पर तहसील का ग्रहण बरकरार, छुट्टी में खुला आधुनिक अभिलेखागार, दिनभर रिकॉर्डों की पलट-पलटाई… अफसरों की कुर्सियां खाली, आखिर सरकारी फाइलों की रखवाली भगवान भरोसे या किसी खास के हवाले?
UncategorizedOctober 19, 2026आबकारी की दबिश या आरोपों का पिटारा, घर से 40 हजार नकदी, मोबाइल और DVR ले जाने का दावा, ऊपर से 50 हजार की मांग का आरोप, वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप, बिल्हा में उठे सवाल, वर्दी की कार्रवाई या कुछ और? निष्पक्ष जांच का इंतजार…
