
बिलासपुर,,, तखतपुर के परसाकापा गांव के पाठ बाबा मंदिर के पुजारी की हत्या के मामले में एसएसपी रजनेश सिंह ने 8-10 घण्टे के अंदर 5 आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है! वो अब पुलिस के गिरफ्त में है! मामला अवैध सम्बन्ध का बताया जा रहा है! आरोपियों में एक नाबालिग बताया जा रहा!
ये है पकड़े गए आरोपी
मुख्य आरोपी –
1… सुरेश धुरी, पिता बंशीलाल धुरी, उम्र 38 वर्ष, निवासी तखतपुर, चूलघट रोड! 👇

2… हेमकुमार धुरी, पिता हरिराम धुरी, उम्र 26 वर्ष, निवासी डढहा वार्ड क्रमांक 10, बोदरी थाना चकरभाठा! 👇

3… मुकेश धुरी, पिता चंद्रप्रकाश धुरी, उम्र 23 वर्ष, निवासी अमौरा, थाना जरहा गांव, जिला मुंगेली! 👇

4… धनराज बंदे, पिता जवाहर लाल बंदे, उम्र 21 वर्ष, निवासी बनाक चौक, माता चौरा के पास, सिरगिट्टी!

5…एक नाबालिक आरोपी, जिसका विवरण पुलिस ने उजागर नहीं किया है!
हत्या का कारण
मृतक पुजारी जागेश्वर पाठक मंदिर के सामने खेत में अधिया में खेती करता था! इसी दौरान उसका संबंध आरोपी सुरेश धुरी की पत्नी से हो गया! इस अवैध संबंध के चलते सुरेश धुरी और उसकी पत्नी का छह महीने पहले सामाजिक तलाक हो गया था! इसी रंजिश के कारण सुरेश मृतक से बैर रखता था! शनिवार रात सुरेश ने अपने साथियों के साथ तय योजना के तहत मंदिर के सामने पहुचे और मोटरसाइकिल की पूजा करने का बहाना बना पुजारी को बाहर बुलाया और ईंट व लोहे की पाइप से हमला किया जिससे पुजारी की मौत हो गई! वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए!
धमतरी से पकड़ाया मुख्य आरोपी
मामले का मुख्य आरोपी सुरेश धुरी को पुलिस ने धमतरी जिले के ग्राम भखारा से स्थानीय पुलिस की मदद से धरदबोचा!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में सूखा नहीं रहा कारोबार, भट्ठी बंद तो महुआ चालू, चार महिलाओं ने संभाली शराब की ‘होम डिलीवरी’ कमान चकरभाठा पुलिस ने 135 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, 85 डिब्बे लाहन नष्ट कर ऑपरेशन प्रहार में चारों को दबोच लिया…
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
