
बिलासपुर,,,, थाना सीपत पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे गुण्डा बदमाश राजकुमार केवट को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है! आरोपी के खिलाफ तीन स्थायी वारंट जारी थे! और एक अन्य गंभीर मामला भी न्यायालय में लंबित था!
पुलिस के अनुसार, राजकुमार केवट (उम्र 28 वर्ष), निवासी ग्राम कौड़िया गौटियापारा थाना सीपत, करीब दो वर्ष पूर्व ग्राम कौड़िया के पूर्व सरपंच धर्मेंद्र श्रीवास्तव के घर में घुसकर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने और आगजनी करने का आरोपी है! इसके अलावा उसने ग्राम कौड़िया निवासी बजरंग राठौर के साथ भी मारपीट, गाली-गलौज और तोड़फोड़ की थी! इन घटनाओं के बाद से ही वह फरार चल रहा था!
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर शनिवार-रविवार को चलाए जा रहे गुंडा-बदमाश चेकिंग अभियान के तहत थाना प्रभारी सीपत की टीम ने कार्रवाई की! मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने घर आया हुआ है! पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया!
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है! थाना सीपत पुलिस ने बताया कि आरोपी थाने का गुण्डा बदमाश है! और उसके खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही थी!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में सूखा नहीं रहा कारोबार, भट्ठी बंद तो महुआ चालू, चार महिलाओं ने संभाली शराब की ‘होम डिलीवरी’ कमान चकरभाठा पुलिस ने 135 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, 85 डिब्बे लाहन नष्ट कर ऑपरेशन प्रहार में चारों को दबोच लिया…
