
बिलासपुर,,,, जिले में मुन्ना भाई MBBS फिल्म की याद ताज़ा हो गई है! फर्क बस इतना है! कि यहां “चमत्कारी किताब” नहीं, बल्कि “फर्जी कागज़” ने मेडिकल कॉलेज में एंट्री दिला दी! अब सोचिए, डॉक्टर बनने का सपना अगर फर्जी प्रमाण पत्रों पर पूरा होगा तो इलाज करेंगे या मरीज़ों का खेल करेंगे…? इस खुलासे ने न सिर्फ प्रशासन को हिला दिया है! बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है!
मामला बिलासपुर मेडिकल कॉलेज का है! जहां तीन छात्राओं ने फर्जी EWS प्रमाण पत्र के आधार पर नीट परीक्षा पास की और MBBS में दाखिला पा लिया! तहसील कार्यालय ने जांच में साफ कर दिया कि उनके नाम से कोई प्रमाण पत्र जारी ही नहीं किया गया है! यानी जो दस्तावेज़ दिखाए गए थे! वो पूरी तरह से फर्जी थे! अब इन छात्राओं का एडमिशन खतरे में है! और प्रशासन भी मान रहा है! कि अगर गड़बड़ी साबित होती है! तो कड़ा एक्शन तय है!
जरा सोचिए… आम छात्र दिन-रात मेहनत करके मेडिकल कॉलेज के दरवाज़े तक पहुंचने की जद्दोजहद करते हैं! और दूसरी तरफ कुछ लोग फर्जीवाड़े का सहारा लेकर MBBS की कुर्सी हथियाना चाहते हैं! ये सिर्फ सीट की चोरी नहीं है! बल्कि ईमानदार बच्चों के सपनों की भी हत्या है! सिम्स अधीक्षक डॉ. लखन सिंह ने भी साफ कहा है! कि जिनका फर्जी सर्टिफिकेट पकड़ा गया है! उनका एडमिशन कैंसिल होगा और कानूनी कार्रवाई भी होगी! सवाल ये है! कि फर्जी डाक्टरी के इस खेल में सिर्फ तीन छात्राएं ही गुनहगार हैं! या सिस्टम में कहीं और भी “मुन्ना भाई” छिपे बैठे हैं?????
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में सूखा नहीं रहा कारोबार, भट्ठी बंद तो महुआ चालू, चार महिलाओं ने संभाली शराब की ‘होम डिलीवरी’ कमान चकरभाठा पुलिस ने 135 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, 85 डिब्बे लाहन नष्ट कर ऑपरेशन प्रहार में चारों को दबोच लिया…
