
बिलासपुर,,, जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है! यहां ढाबा संचालिका से पंचायत सचिव और उसके साथियों ने कार्रवाई की धमकी देकर 1 लाख 20 हजार रुपये वसूल लिए पीड़िता ने जनपद सीईओ पर भी संलिप्तता के गंभीर आरोप लगाए हैं!

ग्राम रानीगांव स्थित अभय ढाबा एवं रेस्टोरेंट की संचालिका चन्द्रलेखा बरगाह ने आरोप लगाया है! कि 28 अगस्त की रात आठ युवक पंचायत सचिव बताकर उसके ढाबे पर पहुंचे और तीन लाख रुपये की मांग की!

शराब के नशे में धुत आरोपियों ने धमकी दी कि यदि पैसा नहीं दिया गया तो ढाबा बंद करा देंगे! इस दौरान आरोपी ने दावा किया कि सीईओ खुद बाहर गाड़ी में बैठे हैं! और उन्होंने ही रकम मंगवाई है!

डरी-सहमी महिला को दबाव डालकर बाहर ले जाया गया और 1.20 लाख रुपये नकद ले लिए गए! आरोपियों ने रेस्टोरेंट पर हाथ से लिखी नोटिस भी चिपका दी और बाकी रकम 15 दिन में जमा करने का दबाव बनाया!

अगले दिन जब महिला ने पंचायत से संपर्क किया तो साफ हुआ कि ऐसी कोई रसीद पंचायत से जारी ही नहीं होती! ठगी का अहसास होने के बाद पीड़िता ने रतनपुर थाने में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर एसपी से गुहार लगाई है। मामले की जांच पुलिस के उच्च अधिकारियों की निगरानी में जारी है!
(ढाबा संचालिका )
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
