Sun. Nov 15th, 2026

उंगली काट दी, अब भी खामोश है सरकार! गौसेवक आदेश सोनी का बलिदान वायरल, गौमाता को राजमाता बनाने की मांग फिर सुर्खियों में…

रायपुर,,,, राजधानी रायपुर के रहने वाले गौसेवक आदेश सोनी ने गायों की लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं में मौत, गौ हत्या और गौ संरक्षण की अनदेखी से आहत होकर अपनी उंगली काट ली! इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है! जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है!

वीडियो में आदेश सोनी राजधानी की एक सड़क के बीचों बीच डिवाइडर पर बैठे नजर आते हैं! जहां वे सरकार पर आरोप लगाते हुए कहते हैं! कि “हमारी गौमाता की रक्षा नहीं हो रही, यह सरकार तब तक नहीं सुधरेगी, जब तक हमारा बलिदान नहीं होगा!” इसके बाद उन्होंने गौमाता की जय का नारा लगाते हुए हाथ में लिए चापड़ से अपनी छोटी उंगली काट ली! घटना के बाद भी वे लगातार यही कहते रहे कि “सरकार नहीं सुधरेगी और हमारी मां की हत्या जारी रहेगी।”

गौरतलब है! कि आदेश सोनी लंबे समय से सरकार से गाय को राजमाता का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं! इस विषय पर वे कई बार प्रशासन को ज्ञापन भी सौंप चुके हैं! लेकिन अपेक्षित कदम न उठाए जाने के चलते उन्होंने यह कठोर कदम उठाया!

परम गौ सेवक आदेश सोनी

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed