
बिलासपुर,,, नगर निगम के बस वाले अतिक्रमण दस्ते पर शराब पीकर महिला सब्जी विक्रेताओं से छीना झपटी और मनमाने उगाही का आरोप लगा है! बृहस्पति बाज़ार के कृषक सब्जी विक्रेताओं ने कलेक्टर से गुहार लगा ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई और रोजी- रोजगार के लिए जगह मुहैया कराने मांग की गई है!

पीड़ित सब्जी विक्रेताओं का कहना है! कि वे लोग सब्जी उत्पादक कृषक भी है! जब से बृहस्पति में बाजार लग रहा उनके पूर्वज अपनी बाड़ी से सब्जी लाकर यहां बृहस्पति बाजार छत्रपति शिवाजी प्रतिमा के पास दुकाने लगाकर सब्जी बेचते आ रहे है!
मंगलवार की निगम के बस वाले अतिक्रमण विभाग का स्टाफ मौके पर पहुँचा, कई कर्मचारी शराब के नशे में थे, उन लोगो ने बदसलूकी और महिलाओ से न सिर्फ छिना झपटी कि बल्कि पैसों की मांग की, आये दिन उनकी सब्जियां लूटकर ले जा रहे परेशान कर रहे इससे तंग आकर वे लोग कलेक्टर के समक्ष न्याय की गुहार लगाने आये है, इन सब्जी विक्रेताओं ने ऐसे शराबी और छीना झपटी कर अवैध उगाही करने वाले स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग और परिवार के जीविकोपार्जन के लिए बेखौफ होकर कारोबार कर सके ऐसे जगह उपलब्ध कराने की मांग की है।
इस नए अतिक्रमण दस्ते पर पहले भी दुकानदारों से अवैध उगाही करने के आरोप लग चुके है जिससे निगम प्रशासन की जमकर फजीहत हो रही है…
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
