
बिलासपुर,,, कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश खनिज विभाग ने जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है! खनिज विभाग की टीम ने मंगला, सरकंडा, मोपका, बैमा, सेलर, पौसरा, पीप्रा, खैरा, टेकर और सीपत क्षेत्र का निरीक्षण किया!
निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत टेकर क्षेत्र में बिना वैध अभिवहन पास के मुरुम लोड दो हाइवा वाहन अवैध रूप से परिवहन करते पाए गए। तत्काल कार्रवाई करते हुए इन वाहनों को जब्त कर पुलिस थाना सीपत की अभिरक्षा में रखा गया है।
खनिज विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध उत्खनन और परिवहन के मामलों में यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। प्रशासन ने सभी संबंधितों को चेतावनी दी है कि बिना अनुमति खनिज परिवहन या भंडारण पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर नियंत्रण और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा हेतु विभाग सतर्क है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
