
बिलासपुर,,, बिलासपुर-रतनपुर मार्ग पर बड़ा हादसा टल गया! जब मां महामाया मंदिर में दर्शन कर लौट रहे कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के काफिले से कुछ ही मिनट पहले सड़क पर एक विशालकाय पेड़ अचानक धराशायी हो गया! इस घटना से कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया!

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सचिन पायलट का काफिला मां महामाया देवी के मंदिर से दर्शन कर लौटते समय रतनपुर रोड से गुजर रहे थे! उसी दौरान सड़क किनारे खड़ा पुराना और जर्जर पेड़ अचानक गिर गया! गनीमत है! कि यह घटना काफिले के वहां पहुंचने से कुछ ही पहले हुई, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, घटना के तुरंत बाद पुलिस और प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया और पेड़ हटवाने का कार्य शुरू किया गया!
हादसे की आशंका को देखते हुए अधिकारियों ने मौके पर ही काफिले का मार्ग बदल दिया और सुरक्षित रास्ते से उसे रूट डायवर्ट कर निकाला गया! इस दौरान यातायात भी कुछ समय के लिए प्रभावित रहा! लोगों का कहना है! कि अगर यह पेड़ कुछ मिनट बाद गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था! क्योंकि काफिले में कई गाड़ियां शामिल थीं!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 17, 2026बिलासपुर में रेत माफियाओं पर खनिज विभाग का शिकंजा, इटवा-पाली और पहँदा में अवैध उत्खनन करते 8 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ाए, कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर दो जगह छापेमारी, किसी की ट्रॉली नहीं बची, खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप…
UncategorizedNovember 17, 2026खाद्य विभाग का हंटर तैयार, 15 दिन तक होटल-ढाबों से ठेलों तक मचेगी जांच की हलचल, मिठाई-बिरयानी के जहरीले रंगों पर नजर, अखबारी कागज में खाना परोसने वालों की भी खैर नहीं…
UncategorizedNovember 17, 2026NTPC की राखड़ में दबने चला भिलाई का ऐतिहासिक तालाब, निजी जमीन की आड़ में 3 एकड़ सरकारी जमीन पर कथित कब्जे का खेल, बिना पंचायत प्रस्ताव और अनुमति चल रहा राखड़ भराव, ट्रांसपोर्टरों से लेकर भू-माफियाओं तक पर उठे सवाल, आखिर किसके इशारे पर चल रहा सरकारी जमीन पाटने का यह गोरखधंधा?
UncategorizedNovember 17, 2026अजबे छत्तीसगढ़ की गजबे न्यायधानी, 24×7 अन्नपूर्ति का निकला दिवाला, ग्रेन ATM फिर ठप, कभी अनाज गायब तो कभी मशीन बीमार, हैट्रिक पर हैट्रिक फेल्योर के बाद भी अफसरों की कुर्सी सलामत, पायलट प्रोजेक्ट की ऐसी दुर्गति पर जवाबदेही किसकी?
