
बिलासपुर,,, बिलासपुर में आज युवा कांग्रेस की टीम ने नेहरू चौक पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए गृह मंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया!युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का कहना है! कि प्रदेश में लगातार तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है! विरोध की आवाज़ उठाने वाले कार्यकर्ताओं को दबाने के लिए सरकार द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं!

युवा कांग्रेस नेताओं ने बताया कि हाल ही में रायपुर में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं के खिलाफ अत्याचार निवारण अधिनियम (एक्ट्रोसिटी एक्ट) के तहत अपराध दर्ज किया गया है! उनका कहना है! कि यह कार्रवाई पूरी तरह से राजनीतिक दबाव में की गई है! ताकि युवा कांग्रेस की आवाज़ को दबाया जा सके प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया। उनका कहना था! कि प्रदेश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं को उठाने पर सरकार विपक्षी कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे थोप रही है! यह लोकतंत्र के खिलाफ है और युवाओं के संवैधानिक अधिकारों का हनन है।
युवा कांग्रेस ने मांग की है कि एनएसयूआई और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लगे सभी मुकदमे वापस लिए जाएं और सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करे। प्रदर्शन के दौरान नेहरू चौक पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था,ताकि स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके।यह विरोध प्रदर्शन दिखाता है कि प्रदेश की राजनीति में युवाओं का गुस्सा और असंतोष बढ़ रहा है। युवा कांग्रेस का कहना है कि यदि जल्द ही उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
Uncategorized2026.09.08नीरज पांडेय पर 29 लाख की ठगी का आरोप, दवा एजेंसी नहीं मिली तो कैंटीन, रेत खदान से पत्नी की सरकारी नौकरी तक का झांसा राजू सोनकर का दावा, रकम मांगी तो गाली-गलौज, पुरानी बस्ती थाने से गृह मंत्री तक पहुंची शिकायत, अब जांच का इंतजार..
Uncategorized2026.09.08एसआर साहू की दो कॉलोनी, नाला एक… गीतांजलि सिटी के घर बने दरिया, स्वर्णिम ऐरा का पानी 3-5 फीट तक घुसा, रेरा-निगम की निगरानी पर सवाल… पीड़ित बोले—साहू जी, बारिश में आशियाना दें या नाव भी देंगे? आयुक्त से फिर गुहार…
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
