Sat. Nov 14th, 2026

इनामी आरोपी लोकेश सिंह गिरफ्तार, हत्या के प्रयास में था फरार! पुलिस ने बरामद किया वारदात का बांस डंडा, कोनी थाना की बड़ी कामयाबी…

बिलासपुर,,,, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोनी पुलिस ने हत्या के प्रयास के गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी लोकेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है! आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक बांस का डंडा भी बरामद किया गया है!
जानकारी के अनुसार, थाना कोनी क्षेत्र में 26 जून 2025 को आरोपी लोकेश सिंह ने हत्या के प्रयास की वारदात को अंजाम दिया था! इसके बाद से वह फरार था! आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था!
पुलिस टीम ने 24 सितंबर को आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपराध करना कबूल किया! उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया बांस का डंडा जब्त किया गया है!
आरोपी लोकेश सिंह निवासी पौसरा, थाना कोनी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed