
बिलासपुर,,, तोरवा पुलिस ने ट्रेन यात्रियों को निशाना बनाकर मोबाइल लूटने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया है! पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल और अन्य छह मोबाइल जब्त किए हैं! जिनकी कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई जा रही है!
जानकारी के मुताबिक आरोपी ट्रेन आउटर पर धीमी रफ्तार में चलते समय दरवाजे पर खड़े यात्रियों को निशाना बनाते थे! वे डंडे से यात्री के हाथ पर वार कर मोबाइल गिरा देते और फिर उसे लूटकर फरार हो जाते थे!
24 सितंबर को पश्चिम बंगाल के रहने वाले मेहंदी हसन नामक यात्री ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी! कि बिलासपुर स्टेशन आउटर पर कुछ युवकों ने उसके हाथ पर डंडा मारा, जिससे उसका मोबाइल गिर गया और आरोपी उसे लेकर भाग गए! घटना में यात्री भी घायल हो गया!
शिकायत पर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई! जांच के दौरान चार आरोपियों प्रवीण कुमार यादव, अखिलेश दास, अंकुश ललपुरे निकेश यादव को गिरफ्तार किया गया! पूछताछ में आरोपियों ने वारदात की पुष्टि की और उनके पास से सात मोबाइल फोन बरामद हुए!
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
Uncategorized2026.09.08नीरज पांडेय पर 29 लाख की ठगी का आरोप, दवा एजेंसी नहीं मिली तो कैंटीन, रेत खदान से पत्नी की सरकारी नौकरी तक का झांसा राजू सोनकर का दावा, रकम मांगी तो गाली-गलौज, पुरानी बस्ती थाने से गृह मंत्री तक पहुंची शिकायत, अब जांच का इंतजार..
Uncategorized2026.09.08एसआर साहू की दो कॉलोनी, नाला एक… गीतांजलि सिटी के घर बने दरिया, स्वर्णिम ऐरा का पानी 3-5 फीट तक घुसा, रेरा-निगम की निगरानी पर सवाल… पीड़ित बोले—साहू जी, बारिश में आशियाना दें या नाव भी देंगे? आयुक्त से फिर गुहार…
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
