
बिलासपुर,,, जिले में नशे के कारोबार पर लगातार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ के तहत एक और बड़ी कार्यवाही अंजाम दी है! इस बार पुलिस ने आरोपियों की करोड़ों की अवैध संपत्ति को चिह्नित कर फ्रीज किया है!
जानकारी के मुताबिक आरोपी कांति पांडे, निवासी चोरभट्ठी खुर्द, थाना सकरी पर एनडीपीएस एक्ट के तीन प्रकरण दर्ज हैं! उसने नशे के अवैध कारोबार से कमाई गई राशि से चोरभट्ठी खुर्द में 15 लाख रुपये का मकान और चोरभट्ठी कला में 21 लाख रुपये की जमीन खरीदी थी!
इसी तरह आरोपी दीपक गंडा, निवासी कोडपल्ला, अंबाभना (ओडिशा) के खिलाफ सकरी थाना क्षेत्र में अपराध क्रमांक 533/2025 धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। उसके पास से अवैध गांजा बिक्री की 2.50 लाख रुपये नकदी भी जब्त की गई थी।
विवेचना के दौरान महज़ 50 दिनों के भीतर ही पुलिस ने आरोपियों की संपत्तियों की पहचान कर उन्हें फ्रीज कर दिया। इन संपत्तियों की बाजार कीमत लगभग 38.50 लाख रुपये आंकी गई है। आगे की कार्रवाई के लिए सम्पूर्ण प्रकरण SAFEMA न्यायालय, मुंबई को भेजा गया है।
बिलासपुर जिले में अब तक एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई के तहत कुल 7 मामलों में 19 आरोपियों की संपत्तियां चिह्नित कर फ्रीज की जा चुकी हैं। इनकी अनुमानित कीमत लगभग 7.40 करोड़ रुपये है।
इस उल्लेखनीय कार्रवाई में उप निरीक्षक सुरेंद्र तिवारी की अहम भूमिका रही। उनके उत्कृष्ट कार्य पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने उन्हें नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
Uncategorized2026.09.08नीरज पांडेय पर 29 लाख की ठगी का आरोप, दवा एजेंसी नहीं मिली तो कैंटीन, रेत खदान से पत्नी की सरकारी नौकरी तक का झांसा राजू सोनकर का दावा, रकम मांगी तो गाली-गलौज, पुरानी बस्ती थाने से गृह मंत्री तक पहुंची शिकायत, अब जांच का इंतजार..
Uncategorized2026.09.08एसआर साहू की दो कॉलोनी, नाला एक… गीतांजलि सिटी के घर बने दरिया, स्वर्णिम ऐरा का पानी 3-5 फीट तक घुसा, रेरा-निगम की निगरानी पर सवाल… पीड़ित बोले—साहू जी, बारिश में आशियाना दें या नाव भी देंगे? आयुक्त से फिर गुहार…
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
